logo

ट्रेंडिंग:

रणबीर कपूर की रामायण का पहला लुक आते ही क्या बोली जनता?

रामायण फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है इसमें रणबीर को भगवान राम और यश को रावण के रूप में दिखाया गया है। लोग इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ramayana

रामायण फिल्म का पोस्टर, Photo Credit: Social Media

रणबीर कपूर को एक नए रूप में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साह में हैं। इस बीच नितेश तिवारी ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के पहले लुक का वीडियो आते ही फैंस ने इस फिल्म की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। 

 

इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर को राम अवतार में और यश को रावण के किरदार में काफी आक्रामक दिखाया गया है। रणबीर कपूर हाथ में धनुष लिए एक योद्धा के रूप में दिख रहे हैं। इस फिल्म में VFX का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में रणबीर को तीर चलाते दिखाया गया है। फर्स्ट लुक में इन दोनों को ही दिखाया गया है। इनके अलावा शरुआत में भगवान विष्णु और शिव को भी दिखाया गया है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें-- 'कल्कि' और RRR के बजट को इस फिल्म ने किया पीछे, बनी सबसे महंगी मूवी

क्या बोले लोग?

सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म के फर्स्ट लुक का वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा कि अब मेरा सपना सच हो रहा है। इस फिल्म को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'भारत के हर हिस्से से करोड़ों हिंदू इस फिल्म के लिए इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इतिहास बनाने जा रही है। फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं।' लोग लिख रहे हैं कि 2026 साल रणबीर और यश के नाम होने वाला है।

 

इस फिल्म को देखने के लिए इंतजार कर रही एक लड़की ने लिखा, 'यह बेहद रोमांचक है। रणबीर को राम और यश को रावण के रूप में दिखाने वाली यह फिल्म रामायण एक सांस्कृतिक क्रांति की तरह लगती है।'

 

फैंस लिख रहे हैं कि यह फिल्म इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाएगी। टीजर को देखकर लोग कह रहे हैं कि रामायण फिल्म का इससे बेहतर इंट्रोडक्शन नहीं हो सकता था। यह फिल्म अगले साल दीपावली 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होकर इतिहास रच देगी। 

यश की तारीफें कर रहे हैं फैंस

यश का रावण का लुक देखकर फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं। एक फैन ने लिखा, 'यश भाई आपका मै यूट्यूब पर जब डब्ड फिल्में आती थी तब से फैन हूं जब KGF आई तब मेरे दोस्त कहते थे अच्छी नहीं है लेकिन मैं उनको भी जबरदस्ती फिल्म दिखाने ले गया और उन्हें फिल्म पसंद आई। KGF 2 मै घर से 180 किलोमीटर दूर देखने गया। अब आपको इस बड़ी फिल्म में देख कर बहुत खुशी हो रही।' इसके अलावा भी यश का पहला लुक देखकर लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा कि यश की यह फिल्म भी 100 करोड़ पार कर जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें-- ऐक्शन सीन के बाद टूटी-फूटी गाड़ियों का होता क्या है? जानते हैं आप

दुनियाभर में छा जाएंगे रणबीर?

इस फिल्म के पहले लुक के पोस्टर और वीडियो शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि यह फिल्म भारत से दुनिया के लिए होगी। एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'रणबीर ग्लोबल सिनेमा पर राज करने के लिए आ रहे हैं।' इस पोस्ट पर एक व्यक्ति ने लिखा कि रणबीर नहीं यश ग्लोबल सिनेमा पर राज करेंगे। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि अब इस बात पर कोई शक नहीं रह गया है कि रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन ऐक्टर हैं। रणबीर के पिता और दादा का नाम लिखकर लोग कह रहे हैं कि रणबीर के इस अवतार को देखकर इनके पूर्वज स्वर्ग में खुश होंगे। 

 

वैसे तो ज्यादातर लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों के मन में डर भी है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'डर है कहीं यह सिर्फ चुनावी पोस्टर ना बनके रह जाए।' कुछ लोग कह रहे हैं कि उम्मीद है यह फिल्म आदिपुरुष की तरह नहीं निकलेगी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap