बिग बॉस 19 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। पहल हफ्ते में ही शो के खिलाड़ियों ने अपनी गेम खेलना शुरू कर दी। घर में पहले हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच में खाने से लेकर ड्यूटी के लिए झगड़ा हुआ। शो की पहली कप्तान कुनिदा सदानंद बन गई है। इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया। इन सब में से कोई एक शो का विनर बनेगा। क्या आप जानते हैं शो के ये 18 विनर्स अब क्या कर रहे हैं? क्या बिग बॉस जीतने के बाद उनके करियर को कोई बड़ा ब्रेक मिला?
यह भी पढ़ें- सलमान खान पर मजाक करना प्रणित मोरे को पड़ा भारी, कौन हैं यह कॉमेडियन?
क्या कर रहे हैं बिग बॉस के 18 विनर्स?
राहुल रॉय- फिल्म अभिनेता राहुल रॉय को फिल्म 'आशिकी' से पहचान मिली थी। वह 'बिग बॉस' के पहले सीजन के विनर थे। शो जीतने के बाद राहुल रॉय को कोई बड़ा ब्रेक नहीं मिला।
आशुतोष कौशिक- 'बिग बॉस 2' के विनर आशुतोष कौशिक थे। शो जीतने के बाद वह कुछ फिल्मों और सीरियल्स में नजर आए लेकिन कुछ खास पहचान नहीं मिली।
विंदू दारा सिंह- बिग बॉस का तीसरा सीजन विंद दारा सिंह ने जीता था। वह अभी भी फिल्मों में नजर आते हैं। हाल ही में वह अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आए थे।
श्वेता तिवारी- श्वेता तिवारी 'बिग बॉस 4' की विनर थीं। उनका करियर सफल रहा फिर चाहे वह फिल्म हो, टीवी हो या ओटीटी। उनकी बेटी पलक तिवारी भी पॉपुलर स्टार किड हैं।
जूही परमार- 'बिग बॉस 5' की विनर जूही परमार थीं। जूही ने टीवी के बाद वेब सीरीज में काम किया है। उन्हें शो जीतने के बाद काफी काम मिला।
उर्वशी ढोलकिया- 'बिग बॉस 6' की विनर उर्वशी ढोलकिया थीं। उन्होंने कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया जिसमें 'नच बलिए 9' और 'झलक दिखला जा 11' शामिल है। वह अब अपना यूट्यब पर चैनल चलाती है।
गौहर खान- गौहर खान 'बिग बॉस 7' की विनर थीं। वह लगातार काम कर रही है। उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। उनकी हाल ही में सीरीज फैज 2 स्ट्रीम हुई थी।
यह भी पढ़ें- बागी 4' से Jolly LLB 3 तक, ये फिल्में और सीरीज होंगी सितंबर में रिलीज
गौतम गुलाटी- गौतम गुलाटी 'बिग बॉस 8' के विनर रह चुके हैं। शो जीतने के बाद उन्होंने एमटीवी रोडीज किया। इसके अलावा भी वह कई प्रोडेक्ट्स में नजर आए हैं लेकिन इन दिनों वह पर्दे से दूर है।
प्रिंस नरूला- प्रिंस नरूला 'बिग बॉस 9' के विजेता थे। उन्होंने इसके बाद 'नच बलिए 9' भी जीता था। प्रिंस 'एमटीवी रोडीज' में बतौ गैंग लीडर हर साल नजर आते हैं। इसके अलावा वह लगातार म्यूजिक वीडियो कर रहे हैं।
मनवीर गुजर- 'बिग बॉस 10' के विनर मनवीर किसान थे। पहली बार किसी आम आदमी ने इस शो को जीता था। शो जीतने के बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आए थे। वह लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर है।
शिल्पा शिंदे- 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे थीं। शो जीतने के बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' और झलक दिखला जा 10 में नजर आई थीं। इसके अलावा वह किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई है।
दीपिका कक्कड़- 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ 'बिग बॉस 12' की विनर थीं। वह सेलिब्रिटी 'मास्टरशेफ' में नजर आई थीं। वह अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला- 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे।
रूबीना दिलैक- रूबीना दिलैक सीजन 14 की विनर थीं। वह लगातार रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी है। इस समय वह 'पति, पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं।
तेजस्वी प्रकाश- 'बिग बॉस 13' जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश हिट शो 'नागिन 6' में नजर आई थीं। वह हाल ही में 'मास्टरशेफ इंडिया' में नजर आई थी।
एमसी स्टैन- एमसी स्टैन 'बिग बॉस 16' के विजेता रह चुके हैं। शो जीतने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई।
मुनव्वर फारुकी- 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारुकी लगातार रियलिटी शोज में दिखाई दे रहे हैं। वह इन दिनों शो 'पति, पत्नी और पंगा' सोनाली बेंद्रे के साथ होस्ट कर रहे हैं।
करणवीर मेहरा- टीवी अभिनेता करणवीर मेहरा 'बिग बॉस 18' के विनर थे। वह ओमंग कुमार की फिल्म सीला की शूटिंग कर रहे हैं।