सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म को ईद के खास मौके पर रिलीज किया गया। फिल्म को थिएटर में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। साल 2023 में सलमान आखिरी बार 'टाइगर 3' में नजर आए थे। ऐसे में उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
सलमान के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। दोनों पर्दे पर पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ए.आर मुरुगदास ने किया है। वह इसस पहले गजनी और हॉलिडे जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। 'सिकंदर' को बॉक्स ऑफिस पर फीका रिस्पॉन्स मिला है।
ये भी पढ़ें- सेट पर लेट आना, काम के लिए सीरियस नहीं हैं सलमान, पहली बार दिया जवाब
पहले दिन 'सिकंदर' ने कमाए कितने करोड़
पहले दिन फिल्म महज 26 करोड़ का बिजनेस कर पाई। ऐसे में अब आने वाले वीकेंड में क्या हाल रहेगा। इसका हमें इंतजार करना होगा। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी में फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 21.60 % था। मॉर्निंग में फिल्म को धीमी शुरुआत मिली थी।
वहीं, भाईजान की पुरानी फिल्मों की बात करें तो साल 2015 में 'बजरंगी भाईजान' ने 26.67 करोड़ का बिजनेस किया, 'दंबग' ने पहले दिन 22.29 करोड़, 'किक' ने पहले दिन 24.97 करोड़ का बिजनेस किया था। उनकी ये सभी फिल्में ईद पर रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें- 'रन इट अप' गाने में दिखी कई मार्शल आर्ट्स की झलक, PM मोदी ने की तारीफ
इन फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई सिकंदर
सलमान खान की 'सिकंदर' से पहले सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। 'एल 2 एम्पुरान' को लेकर भले ही विवाद चल रहा हो लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले दिन ही 67 करोड़ का बिजनेस किया है। 'सिकंरदर' विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के रिकॉर्ड को भी ब्रेक नहीं कर पाई।' छावा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ी की कमाई की थी।