सारा अली खान इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वह भोलेनाथ की बड़ी भक्त है। उन्हें अक्सर केदारनाथ जाते हुए देखा जाता है। वह केदारनाथ यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती हैं। पिछले साल भी वह केदारनाथ गई थी लेकिन इस बार उनके साथ अर्जुन प्रताप बाजवा भी नजर आए थे।
सारा ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन संग भी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद दोनों राजस्थान में भी साथ थे लेकिन दोनों ने एक ही जगह से अलग फोटो शेयर की थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर की खबर सुर्खियों में है।
ये भी पढ़ें- ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेट हुई 'अनुजा', कहानी में खास क्या है?
अर्जुन ने सारा संग अपने रिलेशेनशिप पर तोड़ी चुप्पी
पहली बार अर्जुन बाजवा ने सारा संग अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, 'लोगों को जो लिखना है वो लिखेंगे। ये उनका काम है। वे अपना काम कर रहे हैं। मुझे खुद पर ध्यान देना है और जो मुझे करना है मैं वो करूंगा। इस बात से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है'। हालांकि सारा ने अपने और अर्जुन के अफेयर की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ना ही उन्होंने इसे कंफर्म किया और ना ही रिजेक्ट किया है।
ये भी पढ़ें- 'मैं और करीना कमरे में थे तभी', सैफ ने बताई हमले वाली रात की कहानी
कौन है अर्जुन प्रताप बाजवा
कांग्रेस नेता फतेह सिंह बाजवा के बेटे अर्जुन प्रताप बाजवा है। अर्जुन पेशे से एक एक्टर और मॉडल है। उन्हें फिल्म 'बैंड ऑफ महराजा' के लिए जाना जाता है। वह प्रशिक्षित एमएमए फाइटर है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और निमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं।