logo

ट्रेंडिंग:

शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट 'बास्टियन' हो रहा है बंद, क्यों है पॉपुलर?

शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट में बताया कि बास्टियन बंद हो रहा है। शिल्पा ने इस रेस्टोरेंट को साल 2016 में शुरू किया था। आइए जानते हैं क्यों चर्चा में यह रेस्टोरेंट रहता है?

shilpa shetty bastian closed

शिल्पा शेट्टी (Photo credit: Shilpa Shetty Insta Handle)

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस समय मुश्किल समय से गुजर रही हैं। शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इस विवाद के बीच में अभिनेत्री ने बताया कि उनका मुंबई स्थित रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा बंद हो रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। शिल्पा ने बताया कि गुरुवार को रेस्टोरेंट का आखिरी दिन होगा। आइए जानते हैं क्यों चर्चा में रहता था बास्टियन बांद्रा?

 

अपने लग्जरी अनुभव और शानदार खूबसूरती के कारण बास्टियन सेलिब्रिटीज का पॉपुलर हॉटस्पॉट बन गया था। यहां पर सेलेब्स पार्टी के लिए आने लगे और जल्द ही यह पैपराजी के लिए महत्वपूर्ण स्थान बन गया।

 

यह भी पढ़ें- राहुल देशपांडे ने पत्नी से लिया तलाक, 17 साल बाद खत्म किया रिश्ता

सेलेब्स का फेवरेट स्पॉट है बास्टियन बांद्रा

कुछ सेलेब्स तो बैस्टियन में अक्सर स्पॉट होते थे जिसमें दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ, मलाइका अरोड़ा जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल हैं। जब दिशा और टाइगर एक दूसरे को डेट कर रहे थे तब दोनों इसी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट होते थे। 

शिल्पा शेट्टी ने बास्टियन के बंद होने की दी जानकारी

शिल्पा शेट्टी ने इस गुरुवार को युग का अंत हो रहा है। हम मुंबई की आइकॉनिक जगहों में से एक बास्टियन बांद्रा को अंतिम विदाई देंगे। इस जगह हमने अनगिनत यादें, ना भूलने वाले पल दिए है। उन्होंने आगे लिखा, 'वह उस खास जगह को सम्मान देने के लिए अपने सहायकों के साथ एक खास शाम का आयोजन कर रही है। इसमें यादें और सेलिब्रेशन होगा।' साल 2016 में शिल्पा शेट्टी ने रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर बास्टियन बांद्रा की शुरुआत की थी। पिछले 9 साल से यह रेस्टोरेंट एक पॉपुलर स्पॉट बना हुआ था।

 

यह भी पढ़ें- शाहरुख की बेटी पर बिना इजाजत सरकारी जमीन खरीदने का आरोप, जानें विवाद

क्या धोखाधड़ी के आरोप के चलते बंद हो रहा है बास्टियन?

आपको बता दें कि बास्टियन के बंद होने का धोखाधड़ी के आरोपों से कोई संबंध नहीं है। कुछ दिनों पहले लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के डायरेक्टर दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कोठारी ने कपल पर आरोप लगाया है कि बिजनेस के नाम पर उनसे पैसे लिए गए लेकिन उनका इस्तेमाल निजी काम के लिए किया गया। कपल के वकील ने इन आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap