logo

ट्रेंडिंग:

बचपन में बेहद गुस्सैल थीं काजोल, मां तनुजा को हर वक्त सताता था ये डर

तनीषा मुखर्जी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि काजोल बचपन में बहुत गुस्सैल थीं। उनके गुस्से की वजह से मां तनुजा हमेशा डरी रहती थी।

kajol tanuja and tanishaa

काजोल, तनुजा और तनुषी (Photo Credit: Tanishaa Insta Handle)

हम सभी अपने भाई-बहन के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। उसी तरह से सेलेब्स भी अपने भाई-बहनों से बहुत प्यार करते हैं। काजोल और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। तनुषा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनका और काजोल का रिश्ता भी चुनौतीपूर्ण था। बचपन में काजोल बहुत ही गुस्सैल थीं।

 

हम दोनों के बीच में बहुत ज्यादा झगड़े होते थे। उन्होंने कहा कि मेरी मां तनुजा ने हमें सख्त मना किया था कि लड़ाई- झगड़ा नहीं करेंगे। उस समय काजोल को बहुत गुस्सा आता था। इस वजह से मेरी मां को हमेशा डर रहता था कि कई काजोल उनकी छोटी बेटी को चोट ना पहुंचा दें।

 

ये भी पढ़ें- परवीन बॉबी की बॉयोपिक में दिखेंगी तृप्ति डिमरी, Ott पर कब होगी रिलीज

 

काजोल की मां को होती थी इस बात की चिंता

 

अपने बचपन का जिक्र करते हुए तनीषा ने कहा था मेरी मां को मेरी सुरक्षा की बहुत ज्यादा चिंता होती थी। मेरी मां जानती थी कि काजोल कभी मुझे जानबूझकर चोट नहीं पहुंचाएगी। हम दोनों के झगड़े को देखते हुए मां ने घर में सख्त नियम बना दिया था कि कोई किसी पर हाथ नहीं उठाएगा। उनके इस फैसले ने मेरे और काजोल के रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद की। साथ ही समय के साथ हम दोनों भी इन चीजों को समझने लगे।

'

तनीषा अपनी मां तनुजा और बहन काजोल की तरह इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाईं। उन्होंने 2000 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उनके काम को पहचान साल 2005 में फिल्म 'नील न निक्की' से मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनका करियर ट्रैक पर नहीं आ पाया। इसके बाद तनीषा सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 7 में भी शामिल हुई थी।  वह शो की फर्स्ट रनरअप थीं। इसके बाद उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा किया था।  

 

ये भी पढ़ें- 'कही ऊंच नीच ना हो जाए', माधुरी संग रेप सीन को लेकर डरे थे गोविंद

 

बॉलीवुड के बाद तनीषा अब मराठी फिल्म में 'वीर मुरारीबाज' से डेब्यू कर रही है। वह इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं काजोल की बात करें तो आखिरी बार मर्डर मिस्ट्री 'दो पत्ती' में नजर आई थी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वह इब्राहिम अली खान के साथ 'सरजमीन' में दिखाई देंगी।

 

Related Topic:#Bollywood#Kajol

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap