मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में है। मोहित की रोमांटिक फिल्म से अहान और अनीत ने डेब्यू किया है। दोनों कलाकारों की दमदार एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं सेलेब्स भी दोनों स्टार्स की तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जिनका डेब्यू धमाकेदार रहा लेकिन बाद में उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिला।
इस लिस्ट में अहान शेट्टी, तारा सुतारिया, सनी कौशल से लेकर तमाम कलाकरों का नाम शामिल हैं। हम आपको ऐसे कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिनका डेब्यू धमाकेदार रहा लेकिन आज इंडस्ट्री से दूर है।
यह भी पढ़ें- नित्या मेनन को प्यार में मिला था धोखा, अब नहीं करना चाहती हैं शादी
धमाकेदार डेब्यू के बाद इन कलाकारों को नहीं मिला काम
अहान शेट्टी
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने साल 2021 में फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 'तड़प' में अहान के काम को क्रिटिक्स और लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद अहान किसी फिल्म में नजर नहीं आए। 4 साल बाद वह अब 'बॉर्डर 2' में दिखाई देंगे। 'बॉर्डर 2' में उनके अलावा सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं।
तारा सुतारिया
अभिनेत्री तारा सुतारिया ने 2019 में फिल्म स्टूडेंट 'ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह 'हीरोपंती 2', 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आई थीं। हालांकि इन फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। 2023 में वह फिल्म 'अपूर्वा' में नजर आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।
सनी कौशल
विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल ने अपने करियर की शुरुआत 2021 में फिल्म 'शिद्दत' से की थी। फिल्म में उनकी और राधिका मदान की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। सनी अपने भाई विक्की की तरह वर्सटाइल एक्टर हैं लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा काम नहीं मिला। सिद्दत के बाद वह 'चोर निकल के भागा' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आए थे।
इमरान खान
आमिर खान के भांजे इमरान ने 2008 में 'जने तू या जाने ना' से धमाकेदार डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'मटरू की बिजली का मन डोला' जैसी कई फिल्मों में नजर आए। उनकी कुछ फिल्में चली और कुछ बुरी तरह से पिट गई है। 2015 में वह आखिरी बार 'कट्टी बट्टी' में नजर आए थे। इसके बाद वह इंडस्ट्री से गायब हो गए।
यह भी पढ़ें- 'सैयारा' गाने वाले कौन हैं ये दो कश्मीरी गायक? रातोरात बदली किस्मत
अमृता राव
'विवाह' से अमृता राव ने अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक चली थी। पिछले 6 साल से अमृता इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर हैं।
असिन
साउथ की सुपरस्टार असिन ने आमिर खान की फिल्म 'गजनी' से डेब्यू किया था। इस फिल्म से वह रातोरात स्टार बन गई। इसके बाद वह ‘लंदन ड्रीम्स’, ‘रेडी’, ‘हाउसफुल 2’, ‘बोल बच्चन’, ‘खिलाड़ी 786’ और ‘ऑल इज वेल’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। शादी के बाद असिन ने फिल्मों से दूरी बना लीं। वह अपने परिवार और बच्चों का ध्यान रख रही हैं।
जायेद खान
जायेद खान ने फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'मैं हूं ना' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया लेकिन उनके करियर को फायदा नहीं मिला। 2015 के बाद से वह इंडस्ट्री से गायब है।