मुंबई को सपनों के नगरी कहा जाता है। हर साल कई लोग मुंबई एक्टर बनने की चाह में आते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं जिसने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। आज वह बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेसे में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म 'बूम' से की थी। अभिनेत्री को ना तो हिंदी बोलनी आती थी और ना ही उन्में हीरोइन वाली कोई बात थी। उनकी पहली फिल्म 'बूम' बुरी तरह से पिट गई थी। यह एक बी ग्रेड मूवी थी जिसमें कैटरीना कैफ पहली बार नजर आई थीं।
कैटरीना आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की हैं। कैटरीना के काम को फिल्म 'नमस्ते लंदन' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने विदेशी लड़की का किरदार निभाया था जिसकी शादी पंजाब में हो जाती है। फिल्म में कैटरीना और अक्षय की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
ये भी पढ़ें- अनुराग के पास बेटी की शादी करने के लिए नहीं थे पैसे, विजय ने की मदद
कैटरीना ने इन हिट फिल्मों में किया काम
इसके बाद वह 'राजनीति', 'वेलकम', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'एक था टाइगर', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'नमस्ते लंदन', 'वेलकम', 'पार्टनर', 'सिंह इज किंग, धूम 3 समेत कई हिट फिल्मों में नजर आईं। कैटरीना ने अपने संघर्ष के दिनों में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, अपनी हिंदी पर भी खूब काम किया।
कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैटरीना की हाइट बहुत ज्यादा थी और उन्हें डांस के बारे में कुछ पता नहीं था। 'बूम' के बाद मैंने उनके साथ एक शो किया था मुझे लगा कि यह लड़की के साथ काम नहीं होगा। ना कोई ताल है, ना ही उनका फिगर था। फिर सालों बाद उनका गाना आया 'ओ जरा जरा टच मी टच मी'। मैं देखकर हैरान रह गया क्या यह वही लड़की है। वह बहुत ही मेहनती हैं। मैंने बॉस्को को कहा तूने क्या कर दिया यार, उन्होंने कहा वो लड़की बहुत मेहनती है। इसके बाद तो कैटरीना ने 'शीला की जवानी', 'कमली', 'चिकनी चमेली', 'बैंग बैंग' समेत हिट गाने दिए हैं।
ये भी पढ़ें- 'यह तो पर्सनल अटैक है...', हर्षवर्धन ने मावरा होकेन पर किया पलटवार
करोड़ों की मालकिन हैं कैटरीना
कमाई के मामले में कैटरीना अपने पति विक्की कौशल से आगे हैं। फिल्मों के अलावा कैटरीना ब्रांड से कमाती हैं। इसके अलावा उनका मेकअप ब्रांड 'के ब्यूटी' है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना की नेटवर्थ 224 करोड़ रुपये है। कैटरीना आखिरी बार 'टाइगर 3' में सलमान खास के साथ नजर आई थीं। इसके बाद से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 'यह तो पर्सनल अटैक है...', हर्षवर्धन ने मावरा होकेन पर किया पलटवार