logo

ट्रेंडिंग:

विक्की की Chhaava ने की बंपर ओपनिंग, टूटा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा रिलीज हो गई है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन बंपर कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Chhaava

छावा (Photo Credit: Vicky Kaushal Insta Handle)

Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई  है। इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। ये विक्की के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।

 

लक्ष्मण उतेकर की फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक, 'छावा' ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर थिएटर में फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेंट 35.17 प्रतिशत था। ये विक्की के करियर की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है। 

 

ये भी पढ़ें- सरोज खान की वजह से सेट पर क्यों रोने लगी थीं रेखा, पढ़ें- किस्सा

 

'छावा' ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

 

'छावा' ने विक्की की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने पहले दिन 8.20 करोड़ का बिजनेस किया है। 'छावा' ने अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 'स्काई फोर्स' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'छावा' भारतीय सिनेमा की वैलेंटाइन वीक पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने साल 2019 में रिलीज हुई 'गली बॉय' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'गली बॉय' ने पहले दिन 19.40 करोड़ का बिजनेस किया था।

 

इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, अक्षय ने औरंगजेब का किरदार निभाया है। फिल्म के गाने को ए.आर रहमान ने कंपोज किया है। फिल्म की कहानी मराठी नोवल छावा पर आधारित है।

 

ये भी पढ़ें- अर्जुन और मलाइका के बीच में दिखी नोकझोंक, फैंस बोले- 'हो जाए पैचअप'

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वार' में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap