logo

ट्रेंडिंग:

'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज बन छाए विक्की, क्रिटिक्स ने की तारीफ

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। आइए जानते हैं फैंस को कैसे लगी है ये फिल्म।

Chaava

छावा पोस्टर (Photo Credit: Vicky Kaushal Insta Handle)

विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म।

 

ये भी पढ़ें -140 लड़ाइयां, मुगलों से पंगा और दर्दनाक मौत, 'छावा' असली कहानी क्या है

 

'छावा' को क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच में जबरदस्त बज बना हुआ है। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने बंपर कमाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'छावा' को पहले दिन शानदार ओपनिंग मिलेगी। ये इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक होने वाली है। Sacnilk. Com के मुताबिक, 'छावा' ने एडवांस ग्रॉस कलेक्शन में 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म कम से कम 20 से 25 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। ये तो हुई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों की बात। आइए जानते हैं फिल्म को थिएटर में दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिला है।

 

'छावा' को मिला दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स

 

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा, 'छावा' को शानदार बताया है।  फिल्म में देशभक्ति के इमोशन के साथ धुआंधार एक्शन है। विक्की अपने रोल में कमाल के लग रहे हैं। लक्ष्मण उतेकर कमाल के स्टोरी टेलर है। तरण ने फिल्म को 4.5 रेटिंग दी है।

 

 

एक यूजर ने लिखा, विक्की 'छावा' में कमाल के लग रहे हैं। छत्रपति शिवाजी संभाजी महाराज के किरदार में उनका कोई जवाब नहीं है।

ये भी पढ़ें- विशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट, फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

 

'छावा' में रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका में हैं। पहली बार रश्मिका और विक्की साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap