logo

ट्रेंडिंग:

'आंखों की गुस्ताखियों' का ट्रेलर हुआ आउट, दमदार अंदाज में दिखीं शनाया

शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शनाया और विक्रांत की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Aankhon Ki Gustaakhiyan trailer

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर (Photo Credit: Shanaya Kapoor Insta Handle)

संजय कपूर की बेटी शनाया जल्द बॉलीवुड में फिल्म 'आंंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू कर रही हैं। उनके डेब्यू का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में वह अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगी। शनाया और विक्रांत की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि सबा शेरगिल (शनाया) जहान (विक्रांत) को थप्पड़ मारती हैं। इस पर विक्रांत कहते हैं, 'तुम पागल हो क्या'? इसके बाद शनाया माफी मांगती हैं। दोनों ट्रेन में साथ घूमते हैं और एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ जाती और अलग हो जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी पूरी होती है या नहीं। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो ने किया है।

 

यह भी पढ़ें- 'पंचायत 4' की खुशबू भाभी कौन हैं? जिनकी सादगी और एक्टिंग ने जीता दिल

 

शनाया की एक्टिंग की लोगों ने की तारीफ

 

जहान और सबा शेरगिल की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स शनाया की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना हैं कि वह अभी आने वाले नेपो किड्स से बेहतर दिख रही हैं।

 

शनाया अपनी फिल्म से पहले ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इंस्टाग्राम पर शनाया को 2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। फैंस को उनके बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार था। 

 

यह भी पढ़ें- हानिया आमिर और दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर नसीरुद्दीन क्यों घिरे?

शनाया की बहन खुशी का फ्लॉप रहा था डेब्यू

शनाया से पहले उनकी कजिन बहन खुशी कपूर ने इंडस्ट्री में फिल्म 'लवयापा' से डेब्यू किया था। 'लवयापा' में खुशी के साथ इब्राहिम अली खान लीड रोल में थे। 'लवयापा' लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। फिल्म में खुशी की एक्टिंग का लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया था। खुशी का बॉलीवुड डेब्यू तो फ्लॉप रहा। जबकि खुशी की बड़ी बहन जाह्नवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इसी महीने जाह्नवी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' रिलीज होने वाली हैं। 'परम सुंदरी' बॉक्स ऑफिस पर 25 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap