अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद प्रिया सचदेव का नाम चर्चा में है। संजय कपूर Sona Comstar के चेयरमैन थे। उनके निधन के बाद परिवार में कानूनी और कॉर्पोरेट उत्तराधिकार की जंग छिड़ चुकी है। सोना कॉमस्टार की वार्षिक आम बैठक से पहले संजय की मां मां रानी कपूर ने कंपनी बोर्ड को एक खत लिखा। उनके आरोपों के बाद प्रिया सचदेव का नाम सुर्खियों में आया है।
रानी कपूर ने प्रिया सचदेव समेत कई अज्ञात लोगों पर कंपनी से जुड़े मामलों में गलत बयान देने और दबाव डालने का आरोप लगाया। उद्योगपति संजय कपूर का लगभग 30,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य है। अब इसी को पाने की जंग छिड़ी है।
अपने पत्र में रानी कपूर ने न केवल कंपनी में घोर अनियमितताओं की चेतावनी दी, बल्कि बिना नाम लिए प्रिया सचदेव पर उंगली भी उठाई। रानी कपूर ने कहा कि कुछ अनधिकृत लोग खुद को पारिवारिक प्रतिनिध के तौर पर पेश करने में जुटे हैं। मुझे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया, यहां तक कि मेरे निजी खातों का एक्सेस भी रोक दिया गया है। रानी कपूर ने सेना कॉमस्टार के अलावा सेबी को भी खत लिखा है।
यह भी पढ़ें: शुरुआत में सैफ की फिल्में हुई थी फ्लॉप, बेटे का भी हुआ वही हाल
तीन शादियों से संजय कपूर के तीन बच्चे
दिग्गज उद्योगपति संजय कपूर का निधन 12 जून को हुआ था। इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान गई थी। 53 साल की उम्र में आखिरी सांस लेने वाले संजय कपूर के तीन बच्चे हैं। उन्होंने तीन शादियां भी की हैं। 1996 में संजय ने पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी। पहली साथी से कोई बच्चा नहीं हुआ।
साल 2003 में संजय कपूर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधे। करिश्मा और संजय कपूर के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम समायरा और बेटे का नाम कियान है।
2016 में करिश्मा से तलाक लेने के बाद 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की। दोनों का अजारियस नाम का एक बेटा है। बता दें कि संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर और सैफ अली खान समेत कई हस्तियां पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें: 'हरि हर वीरा मल्लू' ने की बंपर कमाई, टूटा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
कौन हैं प्रिया सचदेव?
प्रिया सचदेव व्यवसायी और पूर्व मॉडल हैं। वे करीना कपूर के साथ एक विज्ञापन में भी काम कर चुकी हैं। 2005 में आई फिल्म नील 'एन' निक्की में भी प्रिया सचदेव हैं। प्रिया ने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से मैथ और बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की और बाद में लंदन के क्रेडिट सुइस फर्स्ट बोस्टन से अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत की।
भारत लौटने के बाद प्रिया ने लक्जरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म रॉक एन शॉप की को-फाउंडर बनीं। प्रिया की पहली शादी अमेरिकी के होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल के साथ हुई। हालांकि तलाक के बाद संजय कपूर से दूसरी शादी की। प्रिया सचदेव ऑरियस इन्वेस्टमेंट में निदेशक और सोना कॉमस्टार में गैर-कार्यकारी निदेशक भी हैं।