logo

ट्रेंडिंग:

'ओम शांति ओम' विवाद, जब शाहरुख ने उड़ाया था मनोज कुमार का मजाक

मनोज कुमार फिल्म 'ओम शांति ओम' के एक सीन की वजह से शाहरुख खान और फराह खान से नाराज हो गए थे। मामला इतना बढ़ गया था कि मनोज ने शाहरुख और फराह पर मानहानि का केस दर्ज करवा दिया था। आइए जानते हैं क्या है मामला?

manoj kumar and shah rukh khan

मनोज कुमार और शाहरुख खान (Photo Credit: Celebs Insta Handle)

बॉलीवुड के सुपरस्टार मनोज कुमार हमारे बीच में नहीं रहे लेकिन उनकी फिल्में हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। उनकी फिल्में लोगों के दिलों को छू जाती थी। उन्हें फैंस प्यार से भारत कुमार कहकर बुलाते थे। भारत कुमार शांत मिजाज के व्यक्ति थे लेकिन एक बार उनका शाहरुख खान से झगड़ा हो गया था। मनोज कुमार ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मैं शाहरुख को कभी माफ नहीं करूंगा। आइए जानते हैं दोनों के बीच में किस वजह से अनबन हुई थी।


साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के एक सीन में शाहरुख खान ने मनोज कुमार की नकल उतारी थी। सीन में दिखाया जाता है कि वह मनोज कुमार की तरह चेहरा ढकतक बैठा होते हैं। ये सीन मनोज कुमार को बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

 

ये भी पढ़ें- 'उपकार' से 'क्रांति' तक, इन फिल्मों से मनोज कुमार बने भारत कुमार

 

मनोज ने शाहरुख पर दर्ज करवाया था मानहानि का केस

 

मनोज ने शाहरुख खान और फराह खान के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। हालांकि शाहरुख ने बाद में उपकार अभिनेता से माफी मांगी थी और कहा था कि इस सीन को हटवा दिया गया था। इस बात पर मनोज मान गए थे। ये मामला तब फिर से सुर्खियों में आया जब इस फिल्म को जापान में रिलीज किया गया। फिल्म से उस सीन को नहीं हटाया गया था। इस बात से वह काफी नाराज थे।

 

शाहरुख पर भड़के थे मनोज

 

ये भी पढ़ें- 'मुझसे 47 साल पीछे अरविंद केजरीवाल,' मनोज कुमार ने क्यों कहा था?

 

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे साथ धोखा हुआ है। मैं दुखी हूं। मैं जानना चाहता था कि मेरा मजाक उड़ाने वाला सीन हटा दिया गया या नहीं। मैं एक भरोसेमंद व्यक्ति हूं। मुझसे उन लोगों ने कहा कि सीन हटा गए हैं। मैंने बात मान ली। मुझे फीडबैक मिला कि वे सीन हटाए नहीं गए थे जिन्होंने मेरा मजाक उड़ा था। मैं उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उस व्यक्ति को सबक सिखाऊंगा जिसने मुझे नीचा दिखाने की कोशिश की। हालांकि बाद में यह मामला ठंडा पड़ गया था। मनोज कुमार ने बाद में अपनी शिकायत वापस ले ली थी। कुछ सालों के बाद फराह और मनोज कुमार के बीच की अनबन भी दूर हो गई थी।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap