logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं रवि दुबे जो 'रामायणम्' में बने लक्ष्मण, टीवी से की थी शुरुआत

'रामायणम्' का पहला टीजर सामने आ चुका है। इस फिल्म में अभिनेता रवि दुबे भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का अहम किरदार निभा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन है वह?

Ravi Dubey

रवि दुबे (Photo Credit: Ravi Dubey Insta Handle)

लंबे समय के बाद नितेश तिवारी की 'रामायणम्' का पहला टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम बने हैं और उनके भाई लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभा रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर के साथ रवि का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह उन्हें गले लगाते हुए नजर आए थे। आइए जानते हैं रवि दुबे के बार में जो इस मेगा प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

 

रवि टीवी के बड़े स्टार हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। 2006 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत डीडी नेशनल के शो 'स्त्री तेरी कहानी' से की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे पलट कर कभी नहीं देखा। उन्होंने 'जमाय राजा', 'सास बिना ससुराल', 'तू आशिकी' समेत कई टीवी शोज में काम किया है। 2021 में उन्होंने वबे सीरीज 'मत्स्य कांड'  में शानदार काम किया था जिसकी आज भी तारीफ होती है। ह कई पॉपुलर वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। अब वह 'रामायणम्' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। रवि अभिनेता होने के साथ बिजनेसमैन भी हैं।

 

यह भी  पढ़े- रणबीर कपूर की रामायण का पहला लुक आते ही क्या बोली जनता?

छोटे पर्दे से मिली करियर को पहचान

रवि 'नच बलिए 5', 'कॉमेडी सर्कस', 'कहानी कॉमेडी सर्कस की', 'खतरों के खिलाड़ी' समेत कई रियलटी शोज में नजर आए थे। उन्होंने 'इंडिया डांसिंग सुपरस्टार', 'फैशन का जलवा', 'सा रे गा मा लिटिल चैंप्स' जैसे शोज को होस्ट भी किया है। रवि और उनकी पत्नी सरगुन मेहता का प्रोडक्शन हाउस और म्यूजिक लेबल है जिसका नाम ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट है। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत कई पंजाबी फिल्मी, म्यूजिक एल्बम और गाने प्रोड्यूस हुए हैं।

 

उनके पास मुंबई और पंजाब में कई बंगले हैं। इसके अलावा उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन भी है जिसकी वजह से वह साल भर बिजी रहते हैं। IMDB की रिपोर्ट के मुताबिक कपल की कुल संपत्ति 150 करोड़ रुपये है। सिर्फ रवि ही नहीं उनकी पत्नी सरगुन मेहता भी पॉपुलर अभिनेत्री हैं। वह पंजाबी इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 'किस्मत', 'कटपुतली', 'सौंकने सौंकने', 'काला शाह काला' और 'बेबे भांगड़ा पौंडे' जैसे कई हिट प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

 

 

यह भी पढ़ें- हिरोइन के नहाने के पानी से साबुन बनाकर 1.5 अरब डॉलर कमा लिए

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

रवि का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से टेलीकॉम इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।  कॉलेज के दिनों में ही वह मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद वह कई विज्ञापनों में भी काम कर चुके हैं।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap