logo

ट्रेंडिंग:

'उपकार' से 'क्रांति' तक, इन फिल्मों से मनोज कुमार बने भारत कुमार

सुपरस्टार मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। क्या आप जानते हैं फैंस उन्हें प्यार से भारत कुमार बुलाते थे।

Manoj Kumar

मनजो कुमार (Photo Credit: Twitter)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थी। वह एक सच्चे देश भक्त थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई देशभक्ति फिल्में की थी जिस वजह से उन्हें फैंस प्यार से भारत कुमार बुलाते थे।

 

इस लिस्ट में 'क्रांति' और 'उपकार' जैसी फिल्में शामिल है जिसमें उनके दमदार अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी था। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1957 में फिल्म 'फैशन' से हुई थी। उन्हें बतौर हीरो ब्रेक फिल्म 'कांच की गुड़िया' से मिला था। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। 1960 और 1970 के दौर में उनका करियर पीक पर था। उन्होंने अपने करियर में कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया था। उनकी पहली देशभक्ति फिल्म 'शहीद' थी।

 

ये भी पढ़ें- मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

 

मनोज कुमार की पहली देशभक्ति फिल्म 'शहीद' थी

 

मनोज कुमार की फिल्म 'शहीद' थी जो भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी, क्योंकि भगत सिंह उनके बचपन के हीरो थे। वह उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते थे और घंटों मद्रास में हिंदू अखबार की लाइब्रेरी से रिसर्च करते थे। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मनोज कुमार से कहा था कि मैं चाहता हूं कि तुम मेरा एक नारा है 'जय जवान जय किसान' पर कोई एक फिल्म बनाओ। लाल बहादुर शास्त्री की बात उनके मन में घर कर गई। वह जब मुंबई से दिल्ली ट्रेन से पहुंच रहे थे तो उन्होंने फिल्म 'उपहार' की आधी कहानी लिखी थी और आधी कहानी दिल्ली से मुंबई आने के ट्रेन के सफर पर पूरी की थी। 'उपकार' में सिर्फ उन्होंने अभिनय ही नहीं किया बल्कि बतौर निर्देशक भी डेब्यू किया।


फिल्म का गाना 'मेरे देश की धरती' काफी पॉपुलर हुआ था। आज भी लोगों के यह गाना खूब पंसद आता है। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई अवॉर्ड मिले थे। साल 1981 में उनकी फिल्म 'क्रांति' आई थी जिसमें उन्होंने दिलीप कुमार को डायरेक्ट किया था। इसी फिल्म में उन्होंने भारत कुमार का रोल निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

 

ये भी पढ़ें- पंचायत-4 की सामने आई रिलीज डेट, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

 

फैंस प्यार से बुलाते थे भारत कुमार

 

उनकी कई फिल्में आई और गई लेकिन लोगों के मन में उनकी भारत कुमार की छवि कैदी होकर रह गई। मनोज कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक रेस्टोरेंट में आराम से बैठकर सिगरेट पी रहे थे। इतने में एक लड़की गुस्से में आकर बोलीं कि भारत होते हुए सिगरेट पीते हो। वह शानदार अभिनेता ही नहीं सफल निर्देशक भी थे। उन्होंने अपने कई फिल्मों की कहानी भी खुद लिखी थी।

 

 

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap