logo

ट्रेंडिंग:

'तुझे कमबैक करना पड़ेगा', हनी सिंह ने पुराने दुश्मने बादशाह पर कसा तंज

रैपर हनी सिंह का हाल ही में मुंबई कॉन्सर्ट में किया। कॉन्सर्ट में रैपर ने अपने पुराने दुश्मनों हनी सिंह और रफ्तार पर तंज कसा। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

honey singh, badshah and raftaar,

हनी सिंह, बादशाह और रफ्तार

रैपर यो यो हनी सिंह के मिलियनेयर इंडिया टूर की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। उनके मुंबई के इस कॉन्सर्ट में हजारों लोग पहुंचे थे। कॉन्सर्ट में जैकलीन फर्नांडिस भी अपने दोस्तों के साथ पहुंची थीं। कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने स्टेज पर ग्रैंड एंट्री की थी। कॉन्सर्ट में उन्होंने अपने पुराने दुश्मनों बादशाह और रफ्तार पर तंज कसा।

 

हनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दिनों के बीच में सालों से दुश्मनी चल रही है। रैपर हनी सिंह ने वीडियो में कहा, 'कई लोग कहते हैं कि वो मेरे भाई है। कई लोग कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं हो रहा है और फिर कहते हैं कि वो मेरे गाने लिखते थे और फिर कहते हैं कि वो मेरी तकदीर लिख देंगे'।

 

ये भी पढ़ें- 'गलत क्या है', अक्षय के साल में कई फिल्में करने पर परेश ने किया सपोर्ट

 

हनी सिंह ने बादशाह पर कसा तंज

 

सिंगर ने आगे कहा, 'तो उस पर शेर सुनाऊं। वीडियो बनाना उसको टैग करना। पिछले साल मेरी तकदीर ने कइयों के गुरूर हैं तोड़े और तुझे कमबैक करना पड़ेगा'। पिछले साल हनी सिंह ने इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'लोग मुझसे अक्सर मेरी और बादशाह की कंट्रोवर्सी के बारे में पूछते हैं। एक लड़ाई में दोनों लोग शामिल थे लेकिन एक आदमी लगातार मेरे बारे में बात कर रहा है। मेरी बीमारी का मजाक उड़ा रहा है। पिछले 10 सालों में मैंने कभी कुछ नहीं बोला है'।

 

उन्होंने आगे कहा, '2024 में मैंने पहली बार बोला है वो भी मेरे फैंस की वजह से। मेरे फैंस मुझसे हमेशा कहते हैं कि आप बात क्यों नहीं करते हो। उनकी वजह से मुझमें हिम्मत आई'। उसने अपनी गलती के लिए मुझसे माफी मांगी और फिर दोबारा से वही किया'। वहीं, बादशाह ने कहा था मेरे मन में हनी सिंह के लिए कुछ चीजों के लेकर गुस्सा था। हालांकि मैं अब आगे बढ़ चुका हूं। उन्हें आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं। 

 

ये भी पढ़ें- 'पिंक' में कीर्ति की जगह कैसे तापसी बनीं लीड? पढ़ें किस्सा

 

'माफिया मुंडीर' के समय हुआ था झगड़ा

 

हनी और बादशाह रैप ग्रुप माफिया मुंडीर का हिस्सा थे। इस ग्रुप में लिल गोलू, इक्का और रफ्तार जैसे स्टार थे। बादशाह का कहना है कि उन्होंने ब्राउन मुंडे गाना लिखा था। वहीं, हनी का कहना था कि बादशाह झूठ बोल रहे है। बाद में ये  ग्रुप टूट गया और ये लड़ाई पब्लिक में आ गई। बादशाह ने रैपर हनी सिंह से अलग होने का फैसला ले लिया था।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap