logo

ट्रेंडिंग:

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, 800 से ज्यादा मौतें, 250 लोग घायल

अफगानिस्तान एक बार फिर भूकंप से दहल गया है। बड़ी संख्या में मौतों की आशंका जताई जा रही है।

Afghanistan

अफगानिस्तान में तबाही के बाद के हालात। (Photo Credit: Shamshadnetwork/x)

पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार रात 11:47 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद भीषण तबाही मची, जिसमें 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 27 किमी दूरी पर था। इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 8 किलोमीटर गहराई पर था। इसकी वजह से ज्यादा तबाही मची है। नंगरहार और कुनार प्रांतों में अब तक 20 से ज्याादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सैकड़ों लोग घायल हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। भूकंप के बाद तीन और छोटे झटके आए, जिनकी तीव्रता 4.5 से 5.2 के बीच रही। 

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा है कि भूकंप में कम से कम 800 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1,300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। काबुल से लेकर इस्लामाबाद तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। मृतकों के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। नंगरहार और कुनार के पहाड़ी इलाकों में कई गांव मलबे में दब गए हैं।

कुनार के नोरगल जिले का मजार घाटी सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो गया है। तालिबान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तत्काल मदद मांगी है। कुनार के पुलिस प्रमुख ने बताया कि भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन सिर्फ हेलिकॉप्टर से ही संभव है।



यह भी पढ़ें: तालिबान से दोस्ती क्यों करना चाहते हैं भारत, पाकिस्तान और ईरान?

मजार घाटी में भीषण तबाही

सुबह चार हेलिकॉप्टर मेडिकल स्टाफ लेकर मजार घाटी पहुंचे हैं। घायलों को इलाज के लिए काबुल या नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। नंगरहार में दर्जनों लोग घायलों की मदद के लिए लोग अस्पतालों में रक्तदान कर रहे हैं।  

अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप क्यों आता है? 

अफगानिस्तान में भूकंप बेहद आम हैं क्योंकि यह भारतीय और यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेटों के मीटिंग पॉइंट पर स्थित है। यहां के ज्यादातर घर लकड़ी, मिट्टी की ईंटों या कमजोर कंक्रीट से बने होते हैं, जो भूकंप प्रतिरोधी नहीं हैं। भूकंप के बाद भूस्खलन से घर ढह जाते हैं और सड़कें बंद हो जाती हैं। रेस्क्यू और भी मुश्किल हो जाता है। 

यह भी पढ़ें: बच्ची 6 साल की, दूल्हा 45 का, तालिबानियों ने कहा- 9 की हो तो घर ले जाओ

पहले भी मची थी तबाही 

2022 में अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप में 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। तब भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी जबकि इस बार भूकंप के केंद्र की गहराई 8 किलोमीटर थी। अब ज्यादा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।  

आगे क्या?

अमेरिकी एजेंसी USGS ने आशंका जाहिर की है कि इस भूकंप में सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं। तालिबान सरकार ने बचाव के लिए हेलिकॉप्टर और अन्य संसाधनों की मांग की है। स्थिति गंभीर है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap