logo

ट्रेंडिंग:

बड़ी उम्मीद से चीन गए थे आसिम मुनीर, चीनी विदेश मंत्री ने सुना दिया

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर चीन की यात्रा पर हैं। इस दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

Asim Munir and Wang Yi

आसिम मुनीर और वांग यी, Photo Credit: Social Media

पाकिस्तान के सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर चीन की यात्रा पर गए हैं। वह यह उम्मीद लेकर चीन गए थे कि अमेरिका की तरह चीन भी उनका स्वागत करेगा लेकिन इसके उलट उन्हें चीन ने फटकार लगा दी। असीम मुनीर की चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात हुई। इस मुलाकात में चीनी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा और संस्थानों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इस पर असीम मुनीर यही कहते रहे कि पाकिस्तान-चीन का भाईचारा चट्टान की तरह मजबूत है।

 

भारत-पाकिस्तान के बीच मई में हुए संघर्ष के बाद असीम मुनीर की यह पहली चीन यात्रा है और इसी यात्रा में चीन ने पाकिस्तान को फटकार लगा दी है। चीन ने अपने नागरिकों की मौत को लेकर पाकिस्तान से सख्त नाराजगी जताई और चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही। असीम मुनीर ने कहा कि पाकिस्तानी सेना चीन के नागरिकों और संस्थानों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगी। बता दें कि पाकिस्तान में साल 2024 में दो अलग-अलग घटनाओं में 7 चीनी नागरिकों की हत्या कर दी गई थी।

 

यह भी पढ़ें: थाइलैंड-कंबोडिया तनाव: कई मौतें, हजारों विस्थापित, नहीं रुकी तबाही

पाकिस्तान के लिए अहम है यह यात्रा

भारत के साथ मई में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में लगा है। सेना प्रमुख असीम मुनीर खुद अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहे हैं। इससे पहले वह अमेरिका, सऊदी अरब, तुर्की, ईरान, अजरबैजान और श्रीलंका की यात्राएं कर चुके हैं। इन यात्राओं में सुरक्षा सहयोग, खुफियाआ जानकारी साझा करना और हथियारों के सौदे जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है। असीम मुनीर का चीन दौरा भी पाकिस्तान की सैन्य ताकत और मित्र देशों के साथ सैन्य संबंधों को मजबूत करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का हिस्सा है। 

पाकिस्तान को इस मुलाकात में मिली चेतावनी की उम्मीद नहीं थी और असीम मुनीर चीनी विदेश मंत्री की हिदायत पर असहज हो गए थे। जनरल असीम मुनीर ने वांग यी को भरोसा दिलाया कि पाकिस्तानी सेना चीनी नागरिकों, संस्थानों और प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा के लिए विशेष यूनिट तैनात करेगी।

 

यह भी पढ़ें-भारत-UK ने साइन किया FTA, घटेंगे व्हिस्की, कार और सॉफ्ट ड्रिंक के दाम

 

चीनी विदेश मंत्री ने असीम मुनीर को दी बधाई

इस मुलाकात के दौरान चीनी विदेश मंत्री ने असीम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर मिली प्रमोशन के लिए बधाई दी। इस दौरान चीनी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को अपना अटूट मित्र बताया और हर परिस्थिति में साथ देने वाले रणनीतिक साझेदार बताया। उन्होंने पाकिस्तान के प्रति चीन के समर्थन को भी दोहराया। विदेश मंत्री वांग यी ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान चीन के लिए एक कूटनीतिक प्राथमिकता बना हुआ है।

 

इस मुलाकात के बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, 'चीन और पाकिस्तान ने हमेशा एक दूसरे के हितों से जुड़े मुद्दों पर एक दूसरे का समर्थन किया है और अलग-अलग चुनौतियों का सामना करते हुए हर परिस्थिति में एक साथ खड़े रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें-- खेल को लेकर सरकार का नया बिल क्या है? BCCI पर क्या होगा असर? समझिए

चीन-पाकिस्तान पर भारत की नजर

पाकिस्तान और चीन दोनों भारत के पड़ोसी देश हैं। दोनों देश अक्सर भारत के खिलाफ साजिश करते रहते हैं ऐसे में भारत इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। असीम मुनीर की विदेश यात्राएं भारत के लिए कूटनीतिक और सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय बनी हुई हैं। अमेरिका में मुनीर का स्वागत और अब चीन का दौरा भारत के लिए चुनौती बन सकता है। चीन और पाकिस्तान का गठजोड़ भारत की स्थिति को कमजोर कर सकता है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap