logo

ट्रेंडिंग:

एशिया में COVID-19 की नई लहर, टेंशन में WHO, क्या हैं तैयारियां?

देश में कोविड के सबसे ज्यादा केस मुंबई से ही सामने आए हैं। दुनिया के कई देश, कोविड की नई लहर का सामना कर रहे हैं। पढे़ं रिपोर्ट।

Coronavirus Crisis

Covid-19. AI Generated Image. (Chat GPT)

पूरी दुनिया में लाखों लोगों की जान लेने वाले कोविड-19 वायरस ने एक बार फिर एशिया में दस्तक दे दी है। थाइलैंड, सिंगापुर से भारत तक कोविड संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोविड वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 257 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। भारत में ही नहीं, दुनियाभर में अचानक से कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। 

कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट के JN.1 म्युटेशन के मामले हाल के दिनों में बढ़े हैं। थाइलैंड, चीन और सिंगापुर भी इसी वेरिएंट के ज्यादा केस सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सदस्य देशों को हिदायत दी है कि वे कोविड संग व्यवहार का पालन करें, टेस्टिंग और वैक्सिनेशन पर जोर दें। 

किस देश में कितने कोविड केस?

  • सिंगापुर में 27 अप्रैल से 3 मई के बीच 14,200 केस सामने आए
  • हॉन्ग कॉन्ग में अचनाक कोविड के मामले 13.66 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं
  • थाइलैंड में 11 से 17 मई के बीच में 33,030 नए केस सामने आए हैं

यह भी पढ़ें: 2021 में हुईं 21 लाख ज्यादा मौतें, MHA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा


किस वेरिएंट के ज्यादा केस सामने आए?

कोविड-19 के कई वेरेंट्स सक्रिय हैं। कोरोना के JN.1 वेरिएंट का पहला केस अगस्त 2023 में सामने आया। WHO ने इसे वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट कहा। यह ओमिक्रॉन के BA.2.86 वेरिएंट का म्युटेशन है। जिन देशों में कोविड की नई लहर आई है, वहां इसी वेरिएंट के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। अभी तक किसी भी स्टडी में यह बात सामने नहीं आई है कि यह वेरिएंट, दूसरे वेरिएंट की तुलना में ज्यादा जानलेवा है।

AI Generated Image.

महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा कोविड केस
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जनवरी से लेकर अब तक कोविड-19 से संक्रमित 2 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी से लेकर अब तक 6,066 मरीजों के सैंपल की जांच हुई, जिसमें 106 लोग कोविड संक्रमित पाए गए। 101 लोग सिर्फ मुंबई में ही संक्रमित पाए गए।

पुणे, ठाणे और कोल्हापुर से भी संक्रमित केस सामने आए हैं।महाराष्ट्र में 52 संक्रमित मरीजों का इलाज भी चल रहा है। संक्रमित लोगों में हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं, 16 लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: शिल्पा शिरोडकर हुईं कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की मास्क पहनने की अपील

कोविड-19 के बढ़ते केस दूसरे राज्यों में भी नजर आए हैं।  कई देश कोविड की नई लहर का सामना कर रहे हैं। कोविड संक्रमण के 12 केस पुडुचेरी में सामने आए हैं। तमिलनाडु के पब्लिक हेल्थ एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन के डायरेक्टर टीएस सेलवाविनयगम ने मंगलवार को कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, अभी कोविड पर स्थिति खतरनाक स्थिति में नहीं पहुंची है। 

देश में अभी कोविड की क्या स्थिति है?
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट www.covid19dashboard.mohfw.gov.in पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड के 257 एक्टिव केस हैं। 100 से ज्यादा केस महाराष्ट्र से हैं। 2020 से अब तक कोविड से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4,45,11,240 है, वहीं देश में कोविड से मरने वाली मौतों की संख्या 5,33,666 है।  

          JN.1 वेरिएंट है क्या?

  • JN.1 ओमिक्रॉन वेरिएंट BA.2.86 का म्युटेशन है
  • JN.1 में 30 म्युटेशन शामिल हैं
  • LF.7 और NB.1.8 से संक्रमित मरीज सबसे ज्यादा हैं
  • हाल के दिनों में इसी म्युटेशन के सबसे ज्यादा केस देखने को मिले हैं

    किन देशों में ज्यादा बढ़ा है खतरा?
  • हॉन्ग कॉन्ग
  • सिंगापुर
  • चीन
  • थाइलैंड 

अचानक क्यों बढ़े हैं केस?
मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि थाइलैंड, हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर और चीन जैसे देशों में अचानक संक्रमण बढ़ने की वजह, शरीर में इस संक्रमण से लड़ने के लिए कम एंटीबॉडी का होना है। ऐसा भारत में भी हो सकता है। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अचनाक केस बढ़ने की एक वजह यह भी है। हालांकि स्थितियां नियंत्रण में हैं। 

किन सितारों को हुआ कोविड?
फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर कोविड पाई गई हैं। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ट्रेविस हेड भी संक्रमित हुए हैं, जिसकी वजह से कोविड नहीं खेल पा रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच डेनियल विटोरी भी संक्रमित पाए गए हैं। 

कितना खतरनाक है यह वेरिएंट?
WHO या भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक ऐसा कुछ नहीं कहा है, जिससे यह साबित हो सके कि कोविड का नया वेरिएंट ज्यादा जानलेवा या संक्रामक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग इसे हल्के में न लें, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, जिससे यह लहर महामारी में तब्दील न होने पाए। 


कोविड से निपटने के लिए कितनी तैयार है दुनिया?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य देशों ने महामारी से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का निर्देश कि सभी देश वायरस का सैंपल शेयर करें, दवाइयां और वैक्सिनेशन शुरू करें।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap