logo

ट्रेंडिंग:

क्या इमैनुएल मैक्रों का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था? सच जान लीजिए

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी ने चेहरे पर हल्का सा धक्का दिया। जानें क्या है सच्चाई।

emanuel macron : Photo Credit: PTI

इमैनुएल मैक्रॉन : Photo Credit: PTI

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के वियतनाम पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों उन्हें विमान से उतरते ही चेहरे पर हल्का-सा थप्पड़ मारती हुई दिख रही हैं।

 

मैक्रों रविवार शाम को हनोई पहुंचे, जहां से उनकी दक्षिण-पूर्व एशिया की यात्रा शुरू हुई। लेकिन सुर्खियों में उनकी राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस द्वारा कैमरे में कैद हुआ वीडियो था।

 

वीडियो में, जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, ब्रिजिट मैक्रों के हाथ सबसे पहले दिखते हैं। वह दोनों हाथों से राष्ट्रपति के चेहरे को पकड़कर उसे एक तरफ धकेल देती हैं। मैक्रों थोड़ा चौंकते हैं, लेकिन जल्दी ही संभलकर स्वागत करने वाली टीम की ओर हाथ हिलाते हैं।

 

यह भी पढ़ें-- आर्मेनिया-सीरिया पर कंट्रोल खो रहा रूस? पुतिन कैसे हुए इतने कमजोर

 

ब्रिजिट का चेहरा नहीं दिखा
इस घटना ने लोगों का ध्यान खींचा क्योंकि ब्रिजिट का चेहरा विमान के दरवाजे के पीछे छिपा था। इसके बाद दोनों साथ में सीढ़ियों से उतरे, इस दौरान मैक्रों ने ब्रिजिट की तरफ हाथ बढ़ाया लेकिन उन्होंने उनके हाथ का सहारा नहीं लिया।

 

 

इंटरनेट पर कई तरह के सवाल उठने लगे, लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति भवन, एलिसी पैलेस, ने इसका जवाब दिया। एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया, 'यह हल्के-फुल्के पल थे। यात्रा शुरू होने से पहले राष्ट्रपति और उनकी पत्नी हंसी-मजाक वाली मुैमद्रा में थे। यह उनके बीच की नजदीकी का पल था।'

 

'प्यार भरा झगड़ा'

राष्ट्रपति के करीबी एक सूत्र ने फ्रांसीसी न्यूज चैनल BFMTV को बताया कि यह दोनों 'छोटी-मोटी तकरार' थी और लंबी यात्रा से पहले मूड को लाइट करने की कोशिश थी। इसे 'प्यार भरा झगड़ा' बताया गया।

 

इस बीच, मैक्रों अपनी सप्ताह भर की दक्षिण-पूर्व एशिया यात्रा के लिए हनोई पहुंचे हैं। वह इंडोनेशिया और सिंगापुर भी जाएंगे।

 

Related Topic:#Emmanuel Macron

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap