logo

ट्रेंडिंग:

'ट्रंप, मोदी, मेलोनी खतरा', PM जॉर्जिया ने लेफ्ट नेताओं को सुना दिया

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने 90 के दौर का जिक्र करते हुए कहा है कि जब लेफ्ट के नेता एकजुट होते थे तो उन्हें 'राजनेता' कहा जाता था, दक्षिणपंथी इकट्ठा हों तो उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा बताया जाता है।

Giorgia Meloni

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी। (Photo Credit: Facebook/Giorgia Meloni)

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दुनियाभर के वामपंथी नेताओं पर निशाना साधते हुए राष्ट्रवादी नेताओं की तारीफ की है। उन्होंने अमेरिका के कंजर्वेटिव पॉलिटिक एक्शन कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी दुनिया के राष्ट्रवादी नेता एकजुट होते हैं, वामपंथियों का एक धड़ा उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा बताता है।

जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि यह वामपंथियों का दोहरा मापदंड है। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रवादी नेता इसके आदी हो चुके हैं। लोग अब झूठ पर भरोसा नहीं करते हैं। लोग भले ही राष्ट्रवादियों पर कितना भी कीचड़ क्यों न उछालें, नागरिक हमें वोट करते हैं। 

'मोदी, ट्रम्प, मेलोनी मिलें तो तानाशाह...'
जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, 'जब बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर ने 90 के दशक में ग्लोबल लिबरल नेटवर्क बनाया था, तब उन्हें लगो राजनेता कह रहे थे। आज जब डोनाल्ड ट्रंप, मेलोनी, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर, माइली या शायद मोदी बात करते हैं, तो उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा कहा जाता है।'

पीएम मेलोनी ने कहा, 'कंजर्वेटिव (रूढ़िवादी) लगातार बढ़ रहे हैं। यूरोपीय राजनीति में ज्यादा प्रभावशाली होते जा रहे हैं। यही कारण है कि वामपंथी घबराए हुए हैं। ट्रम्प की जीत के साथ, उनकी चिड़चिड़ाहट हिस्टीरिया में बदल गई है। उनकी परेशानी यह है कि वे न केवल जीत रहे हैं बल्कि अब वैश्विक स्तर पर सहयोग कर रहे हैं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी। (Photo Credit: PTI)



जॉर्जिया मेलोनी ने दुनिया में बढ़ते राष्ट्रवाद को लेकर अहम टिप्पणी की है। वाशिंगटन डीसी के बाहर मैरीलैंड के नेशनल हार्बर में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, 'हम एक नया और स्थाई राजनीतिक बहुमत बनाने जा रहे हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए अमेरिकी राजनीति को आगे बढ़ाएगा।'

दुनियाभर के राष्ट्रवादी नेता हुए एकजुट
डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग को लेकर भी अहम बातें की। उन्होंने पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात की। मंच पर आने के बाद, ट्रम्प ने आंद्रेजा डूडा और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से बात की। उन्होंने इन देशों के राष्ट्र प्रतिनिधियों से अपना 'मेक... ग्रेट अगेन का नारा भी दिया।'

मेलोनी राज में कैसे हैं भारत-इटली के संबंध?
जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती वैश्विक राजनीति के नजरिए से बेहद खास है। जॉर्जिया मेलोनी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और इटली के संबंध और मजबूत हुए हैं। दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दिया है। रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक राजनीति के क्षेत्रों में दोनों देशों ने एक-दूसरे के प्रति अहम प्रतिबद्धता जताई है। 

साल 2023 में जब जॉर्जिया मेलोनी भारत दौरे पर आई थीं तो दोनों ने राणनीतिक साझेदारी पर कई अहम हस्ताक्षर किए थे। दोनों देश साइबर सुरक्षा, ऊर्जा समझौता और व्यापार में अहम भागीदार हैं। भारत और इटली के बीच व्यापार 15 अरब डॉलर से ज्यादा है। सांस्कृतिक रूप से भी दोनों देश करीब आए हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap