logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रंप की सख्ती का असर, अमेरिका में 15 लाख घट गई आप्रवासियों की संख्या

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्ती के बाद अमेरिका में लगभग 15 लाख आप्रवासियों की संख्या घटी है। 1960 के बाद यह गिरावट पहली बार देखने को मिल रही है।

Donald Trump.

डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: X/@realDonaldTrump)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

अमेरिका में 60 के दशक के बाद आप्रवासी आबादी में गिरावट दर्ज की गई है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कड़ी आव्रजन नीतियों और बड़े पैमाने पर निर्वासन के बाद यह गिरावट पहली बार देखने को मिली। प्यू रिसर्च सेंटर के एक अध्ययन के मुताबिक जनवरी से जून 2025 के बीच प्रवासियों की संख्या में 1.5 मिलियन से अधिक घट गई। 1960 के दशक के बाद यह पहली गिरावट है। अमेरिका में आप्रवासियों की कुल संख्या 53.3 लाख से घटकर लगभग 51.9 लाख हो गई है।

 

आप्रवासियों की घटती आबादी का असर अमेरिका के श्रम बाजार में देखने को मिल रहा है। कार्यबल में लगभग साढ़े सात साख कर्मचारियों की कमी हो गई है। प्यू रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ जनसांख्यिकीविद् जेफरी पासेल का कहना है कि अगर कार्यबल में इजाफा नहीं हुआ तो यह अर्थव्यवस्था के सिए अच्छा नहीं होगा। अमेरिका में कामकाजी उम्र के लोगों की आबादी नहीं बढ़ रही है। अगर कार्यबल में इजाफा करना है तो इसका सिर्फ एक ही तरीका नए प्रवासियों को लाना है।

 

यह भी पढ़ें: यमन से इजरायल में हूतियों ने दागी मिसाइलें, IDF ने तबाह किया

 

2024 में बाइडेन प्रशासन के दौरान सीमा नियमों में बदलाव किया गया था। इसके बाद से ही आप्रवासी अबादी में गिरावट आने लगी थी। मगर ट्रंप प्रशासन ने अवैध आप्रवासियों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू की। बड़ी संख्या में अवैध आप्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकाला गया। रिसर्च के मुताबिक 2023 में अनधिकृत आप्रवासियों की संख्या 1.4 करोड़ तक पहुंच गई थी। 2025 में ट्रंप के सत्ता में आने के बाद निर्वासन सुरक्षा को हटा लिया गया। इस वजह से अनिकृत प्रवासियों की आबादी में गिरावट आई।

कहां से आते हैं सबसे अधिक अप्रवासी

घटती आप्रवासी आबादी के बावजूद दुनिया में सबसे अधिक आप्रवासी अमेरिका में रहते हैं। अमेरिका में सबसे अधिक आप्रवासी मेक्सिको से आते हैं। अमेरिका के लगभग 30 फीसदी आप्रवासी मेक्सिको के हैं। अमेरिका में ग्वाटेमाला के 850,000, अल साल्वाडोर के 850,000, होंडुरास के 775,000 और भारत के 680,000 अवैध आप्रवासी है। वेनेजुएला, क्यूबा, ​​कोलंबिया, निकारागुआ, इक्वाडोर, यूक्रेन और पेरू से आने वाले आप्रवासियों की आबादी लगभग दोगुनी से ज्यादा हो गई।


यह भी पढ़ें: 'अमेरिका से कट्टी नहीं है', विदेश मंत्री ने बताया कैसे संभल रहे रिश्ते

 

किन राज्यों में सबसे अधिक अनधिकृत आप्रवासी?

  • कैलिफोर्निया (2.3 मिलियन)
  • टेक्सास (2.1 मिलियन)
  • फ्लोरिडा (1.6 मिलियन)
  • न्यूयॉर्क (825,000)
  • न्यू जर्सी (600,000)
  • इलिनोइस (550,000)


और पढ़ें