logo

ट्रेंडिंग:

सिर्फ 11 मिनट के लिए स्पेस क्यों जा रहीं कैटी पेरी समेत 6 महिलाएं?

जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन सोमवार को NS-31 मिशन लॉन्च करने जा रही है। इस मिशन में जेफ बेजोस की मंगेतर और कैटी पेरी समेत 6 महिलाएं हैं।

ns 31 space mission

NS-31 की क्रू। (Photo Credit: X@blueorigin)

अमेरिकी अरबपति जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी 'ब्लू ओरिजिन' इतिहास रचने वाली है। करीब 7 दशकों बाद पहली बार अंतरिक्ष में सिर्फ फीमेल क्रू जा रही है। खास बात यह है कि इस क्रू में जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज और हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी भी शामिल है। इस क्रू में कुल 6 महिलाएं हैं, जो सोमवार को अंतरिक्ष की यात्रा करेंगी। 


यह मिशन स्थानीय समयानुसार 14 अप्रैल की सुबह 8.30 बजे उड़ान भरेगा। भारत में उस वक्त शाम के 7 बज रहे होंगे। यह मिशन अमेरिका के टेक्सास से लॉन्च होगा। ब्लू ओरिजिन के रॉकेट में बैठकर सभी 6 महिलाएं करीब 11 मिनट तक उड़ान भरेंगी।

क्या है यह मिशन?

ब्लू ओरिजिन का यह मिशन न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है। यह मिशन लोगों को अंतरिक्ष की सैर करवाता है। सोमवार को लॉन्च होने वाला कंपनी का यह 31वां मिशन होगा। इसलिए इसे NS-31 नाम दिया गया है। 

 

यह भी पढ़ें-- कैसा है वह स्पेस स्टेशन जहां 286 दिन रहीं सुनीता विलियम्स? ISS की ABCD

कौन-कौन है इस मिशन में?

  1. कैटी पेरीः हॉलीवुड की मशहूर सिंगर।
  2. लॉरेन सांचेजः जेफ बेजोस की मंगेतर और इस मिशन की लीडर
  3. आयशा बोवेः नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट।
  4. अमांडा गुयेनः बायोएस्ट्रोनॉटिक्स रिसर्च साइंटिस्ट।
  5. गेल किंगः पत्रकार और CBS मॉर्निंग्स की को-होस्ट।
  6. केरिएन फ्लिनः फिल्म प्रोड्यूसर, जो सिर्फ डॉक्यूमेंट्री पर काम करती हैं।

होगा क्या इस मिशन में?

यह पूरा मिशन सिर्फ 11 मिनट का होगा। इसमें 6 क्रू मेंबर्स न्यू शेफर्ड रॉकेट में बैठकर अंतरिक्ष की सैर करेगी। यह रॉकेट इन्हें 'कार्मन लाइन' के ऊपर तक ले जाया जाएगा।


इस मिशन में क्रू को पृथ्वी की ऑर्बिट में नहीं ले जाया जाता, बल्कि कार्मन लाइन यानी अंतरिक्ष की सीमा तक ले जाया जाता है। यह धरती से करीब 100 किलोमीटर ऊंचाई पर है। यह लाइन एक तरह से पृथ्वी और अंतरिक्ष के बीच की सीमा रेखा है। 

 

यह भी पढ़ें-- बाल कैसे धोते हैं? शेविंग कैसे होती है? अंतरिक्ष में ऐसी होती है लाइफ

4 मिनट के लिए जीरो-ग्रेविटी

NS-31 मिशन में क्रू मेंबर्स को 4 मिनट के लिए जीरो-ग्रेविटी फील होगी। इस दौरान क्रू मेंबर्स कैप्सूल के अंदर उड़ सकेंगी, क्योंकि उस वक्त वहां बिल्कुल ग्रेविटी नहीं होगी। इसके बाद कैप्सूल तीन पैराशूट के जरिए पृथ्वी पर उतरेगा। 

 

क्यों खास है यह मिशन?

यह इसलिए भी खास है, क्योंकि इस मिशन के क्रू में एक भी पुरुष शामिल नहीं है। इसमें सभी क्रू मेंबर्स महिलाएं हैं। आखिरी बार ऐसा 16 जून 1963 को हुआ था। तब रूस की अंतरिक्ष यात्री वेलेंतिना तेरेश्कोवा इकलौती महिला थीं, जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की थी। वेलेंतिना न सिर्फ पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं, बल्कि उन्होंने सबसे कम उम्र में अंतरिक्ष की यात्रा की थी। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 26 साल थी।

अब तक 52 यात्रियों को सैर करा चुके हैं बेजोस

जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन स्पेस टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। उनकी कंपनी अब तक 52 लोगों को अंतरिक्ष की सैर करवा चुके हैं। 2021 में जेफ बेजोस इस रॉकेट की पहली फ्लाइट में शामिल हुए थे। स्टार ट्रेक के एक्टर विलियम शैटनर 2022 में इस मिशन में शामिल हुए थे। 90 साल में अंतरिक्ष जाने वाले शैटनर सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap