logo

ट्रेंडिंग:

'जल्द टूट सकता है सीजफायर', भारत-PAK पर क्या बोले US के विदेश मंत्री?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक इंटरव्यू में कहा कि हम भारत और पाकिस्तान पर हर रोज नजर रख रहे हैं, क्योंकि सीजफायर बहुत जल्द टूट सकता है।

marco rubio

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो। (Photo Credit: X@SecRubio)

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्या हो रहा है, इस पर हम रोज नजर रख रहे हैं। एक इंटरव्यू में कहा कि भारत और पाकिस्तान पर हमारी नजर है, क्योंकि सीजफायर बहुत जल्द टूट सकता है।

 

NBC न्यूज के एक कार्यक्रम में मार्को रुबियो ने कहा कि सीजफायर का एकमात्र तरीका यह है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोलीबारी बंद करने पर सहमत हों और रूस अभी तक इस पर सहमत नहीं हुआ है।

भारत-पाकिस्तान पर क्या बोले रुबियो?

कार्यक्रम में विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'सीजफायर की एक जटिलता यह है कि उसे बनाए रखना होता है, जो बहुत मुश्किल है। मेरा मतलब है हम हर रोज इस बात पर नजर रखते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्या हो रहा है। कंबोडिया और थाईलैंड के बीच क्या हो रहा है।'

 

 

उन्होंने कहा, 'सीजफायर बहुत जल्दी टूट सकते हैं, खासकर साढ़े तीन साल से जारी यूक्रेन युद्ध के बाद, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी इस बात से असहमत होगा कि हम स्थायी युद्ध-विराम का प्रयास नहीं कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक शांति समझौते पर पहुंचना है, ताकि न तो अभी युद्ध हो और न ही भविष्य में कोई युद्ध हो'

 

यह भी पढ़ें-- जेलेंस्की-ट्रंप की मुलाकात, मैक्रों से मेलोनी तक USA क्यों जा रहे?

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर क्या कहा?

मार्को रुबियो ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट लिया। उन्होंने दोनों के बीच जंग रुकवाने का क्रेडिट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया।

 

रुबियो ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम बहुत भाग्यशाली हैं और हमें एक ऐसे राष्ट्रपति के लिए आभारी होना चाहिए, जिन्होंने शांति बहाली को अपने प्रशासन की प्राथमिकता बनाया है। हमने इसे कंबोडिया और थाईलैंड में देखा है। हमने इसे भारत-पाकिस्तान में देखा है। हमने इसे रवांडा और डीआरसी में देखा है। और हम दुनिया में शांति लाने के लिए हर संभव अवसर का लाभ उठाते रहेंगे'

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap