16 जनवरी इंटरनेट ब्लैकआउट? कार्टून शो की भविष्याणी के पीछे सच्चाई क्या
दुनिया
• WASHINGTON COUNTY 16 Jan 2025, (अपडेटेड 16 Jan 2025, 1:21 PM IST)
क्या आज दुनियाभर का इंटरनेट ठप हो जाएगा। आखिर कार्टून शो की भविष्यवाणी कैसे सच हो जाती है। यहां जानिए सबकुछ

द सिम्पसन्स कार्टून शो, Photo Credit: X/ Social Media
कार्टून की भविष्यवाणियों का सच होना हमेशा से एक एक दिलचस्प और रहस्यमय विषय रहा है। यह अक्सर तब चर्चा में आता है जब लोग इसे असल जिंदगी में सच साबित होते देखते है। जैसे 36 साल पुराना कार्टून द सिम्पसन्स में ऐसी कई चीजें दिखाई गई जो आगे चलकर सच साबित हुई। ज्योतिष, भविष्य बताने वाले लोग से अधिक अब लोग कार्टून में बताए जाने वाली भविष्यवाणी पर अधिक भरोसा करने लग गए है। सवाल है कि क्या कार्टून सच में भविष्यवाणी करता है या कोई इत्तेफाक है? लोग इस पर अब भरोसा क्यों कर रहे है? आइये समझें सबकुछ....
क्या कार्टून सच में कर रहा भविष्यवाणी?
आज दुनियाभर में इंटरनेट बंद हो जाएगा। ऐसा अमेरिकी टीवी कार्टून शो 'The Simpson' के एक ऐपिसोड में भविष्यवाणी की गई है। 36 साल पुराने इस कार्टून ने 16 जनवरी को लेकर बताया है कि विश्वभर में इंटरनेट ठप हो जाएगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह The Simpsons के एक एपिसोड का हिस्सा है।
Simpson शो क्यों चर्चा में?
बता दें कि Simpson शो में पहले भी ऐसी कई चीजें दिखाई गई है जो आगे चलकर सच साबित हई है। ऐसे में लोग इस बात पर भी भरोसा जता रहे है कि आज दुनियाभर का इंटरनेट ठप हो जाएगा। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो एडिटेड है और द सिंपसन्स ने ऐसी कोई भविष्यवाणी नहीं की है। इस एडिटेड वीडियो में नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गुस्से में दिखाया गया है। उनके हाथ में पेपर है और वो आग बबूला हो रखे हैं। वहीं उनके पीछे एक दीवार पर 'नो इंटरनेट ऑन 16 जनवरी, 2025' लिखा हुआ है। हालांकि, आज 16 जनवरी है लेकिन अब तक इंटरनेट बंद नहीं हुआ है जिससे पता चलता है कि यह भविष्यवाणी गलत थी।
सबसे लंबे समय तक चलने वाला कार्टून
हालांकि, अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला यह कार्टून हमेशा सुर्खियों में रहा। भले आज इंटरनेट ठप होने वाली भविष्यवाणी सच साबित नहीं हुई लेकिन इस कार्टून ने पहले भी ऐसी ऐतिहासिक भविष्याणी की है जो आगे चलकर सच साबित हुई। अपनी चौंकाने वाली भविष्यवाणियों की वजह से यह शो हमेशा से चर्चा में रहा। कोरोना महामारी, क्वीन एलिजाबेथ की मौत की तारीख, 9/11 ट्वीन टावर अटैक से लेकर डोनाल्ड ट्रंप का 2025 में राष्ट्रपति बनने की भविष्यवाणी सच साबित हुई। ऐसे में लोगों का भरोसा अब इस कार्टून शो पर अधिक हो चुका हैं।
यह भी पढ़ें: आग बुझाने के लिए US में बरसाया 'गुलाबी पानी', समझिए कितना खतरनाक है
इसे इत्तेफाक कहें या भविष्यवाणी?
इन 5 प्वाइंट्स से समझें क्यों 'The Simpson' कार्टून में दिखाई जा रही चीजें साबित हो रही सच?
एक्यूरेट ऑब्जर्वेशन और सोशल कांटेक्ट
कार्टून बनाने वाले अक्सर समाज, राजनीति, विज्ञान और तकनीक पर गहरी नजर रखते हैं। उनके द्वारा बनाई गई कहानियां और चुटकुले अक्सर मौजूदा ट्रेंड्स और संभावित भविष्य पर आधारित होते हैं। उदाहरण के लिए, अगर वैज्ञानिक तकनीकी विकास या सोशल ट्रेंड को देखकर किसी घटना की संभावना बता सकते हैं, तो कार्टून निर्माता भी इसे हास्य के माध्यम से पेश कर सकते हैं।
उदाहरण:
- द सिम्पसन्स ने 1995 में 'स्मार्टवॉच' का जिक्र किया था और 2010 के बाद यह सच साबित हुई और अब हर किसी की कलाई में आप स्मार्टवॉच देख पाते है।
- 2016 में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनेंगे इसको कार्टून में वर्ष 2000 में ही दिखा दिया था।
संयोग (Coincidence)
कभी-कभी, कार्टून की भविष्यवाणियां सिर्फ एक संयोग हो सकती हैं। हजारों एपिसोड्स और कहानियों के बीच कुछ चीजें वास्तविकता से मेल खा सकती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वो सचमुच भविष्य को देख सकते हैं, बल्कि यह संभावना और आकस्मिकता हो सकती है।
क्रिएटिव फ्रीडम और इमेजिनेशन
कार्टून कलाकारों के पास इमेजिनेशन की पूरी स्वतंत्रता होती है। वो अक्सर अजीब और असंभव दिखने वाली चीजों को ही लोगों के सामने पेश करते हैं। अगर ऐसी कल्पनाएं बाद में सच हो जाती हैं, तो यह समझा जा सकता है कि उनकी सोच वास्तविकता से कितनी करीब थी।
मीडिया का प्रभाव और भविष्य पर असर
कार्टून या फिल्में कभी-कभी समाज और वैज्ञानिकों को प्रेरित करती हैं। जैसे स्टार ट्रेक शो में दिखाए जाने वाले डिवाइस से साइंटिस्ट प्रेरित हुए और टेक्नॉलॉजी पर काम किया।
कुछ चीजों को सच मान लेना
कई बार, लोग पुराने कार्टून एपिसोड्स को नए संदर्भ में देखकर उन्हें सच मानने लगते हैं। यह confirmation bias कहलाता है, जहां हम केवल उन्हीं चीजों को महत्व देते हैं जो हमारे विचारों से मेल खाती हैं।
लोगों का The Simpsons पर इतना भरोसा क्यों?
The Simpsons पर लोगों का इतना भरोसा होना कई कारणों से है। इस शो ने दशकों तक अपनी लोकप्रियता बनाए रखी है और इसकी 'भविष्यवाणियों' का सच होना इसे और भी रहस्यमय और दिलचस्प बना रहा है। आइए समझते हैं कि ऐसा क्यों है:
लंबा इतिहास और बड़ी फैनबेस
1989 में शुरू हुआ The Simpsons टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला कार्टून है। इसके 30 से अधिक सीजन और 700+ एपिसोड हैं। इतने लंबे समय तक चलने वाले शो में हजारों विषय और घटनाएं कवर की गई हैं, जिनमें से कुछ वास्तविकता से मेल खाती हैं। लोग इसके लंबे इतिहास और कहानियों के कारण इसे सच और भरोसा करते हैं।
समाज और संस्कृति का गहरा अध्ययन
शो के लेखक (Matt Groening और उनकी टीम) समाज, राजनीति, तकनीक और विज्ञान को बारीकी से समझते हैं। वो ट्रेंड्स को मजाकिया और व्यंग्यात्मक अंदाज में पेश करते हैं।
उदाहरण:
- 1993 में शो में 'Mutant Tomatoes' का मजाक उड़ाया जाता हैं और इसके कुछ सालों बाद असल में GMO फसलों की चर्चा बढ़ती है।
- 2008 के एपिसोड में इको-फ्रेंडली कार 'Tesla' जैसी कार का जिक्र हुआ, जो बाद में असल में ऑटो इंडीस्ट्री में सुर्खियों में रही।
'भविष्यवाणियों' की रहस्यमय घटनाएं
शो की कुछ घटनाएं इतनी सटीक रही हैं कि लोग इसे महज संयोग नहीं मान पाते। जैसे:
- 1995 में वीडियो कॉलिंग और स्मार्टवॉच दिखाना।
- 2016 में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की भविष्यवाणी।
- 2014 में FIFA वर्ल्ड कप फाइनल का सटीक स्कोर।
ऐसी सटीक घटनाएं लोगों को यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या शो के पीछे कुछ और खास है।
मजाक में छुपा सच
The Simpsons में अक्सर व्यंग्य और मजाक के माध्यम से भविष्य की संभावनाओं को दिखाया गया है। यह दर्शकों को यह विश्वास दिलाता है कि शो की कहानियां केवल कल्पना नहीं, बल्कि विश्लेषण और सोच पर आधारित हैं।
इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रभाव
सोशल मीडिया पर जब भी किसी पुराने एपिसोड की 'भविष्यवाणी' सच होती है, तो यह वायरल हो जाती है। लोग इस पर मीम्स बनाते हैं, चर्चाएं करते हैं, और हर नई घटना को The Simpsons से जोड़कर देखते हैं। यह इसे और ज्यादा विश्वसनीय और चर्चित बनाता है। The Simpsons पर लोगों का भरोसा इसलिए है क्योंकि यह सिर्फ एक कार्टून नहीं है, बल्कि यह समाज, विज्ञान और राजनीति का आईना है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap