logo

ट्रेंडिंग:

भूकंप के झटके में टूटी दीवार, पाकिस्तान की जेल से भाग गए 216 कैदी

पाकिस्तान की एक जेल से 200 से ज्यादा कैदी फरार हो गए हैं। इन कैदियों को भूकंप की चेतावनी के कारण बाहर निकाला गया था। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री ने इन कैदियों से वापस जेल आने की अपील की है।

representational image

सांकेतिक तस्वीर, Photo credit: AI

पाकिस्तान की एक जेल में भूकंप की आशंका के कारण एहतियात के तौर पर वहां से कैदियों को निकाले जाने के दौरान कई कैदी फरार हो गए। जिस समय कैदियों को जेल से निकाला जा रहा था उस समय अचानक अफरा-तफरी मची। इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर 216 कैदी जेल से फरार हो गए। मंगलवार को पाकिस्तान मीडिया की खबरों से यह जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान के न्यूज चैनल 'जियो न्यूज' की खबर के अनुसार, कराची की मलीर जेल में सोमवार रात को यह घटना हुई। इस घटना में सुरक्षा में लगे कुछ कर्मचारी भी घायल हो गए। 

 

सोमवार रात को पाकिस्तन की कराची जेल में यह घटना हुई। कराची में पिछले 24 घंटे में कई बार भूकंप के झटके आए थे। जेल अधीक्षक अरशद शाह ने कहा कि भूकंप के दौरान 600 से अधिक कैदियों को उनके बैरक से बाहर निकाला गया था। इस घटना में एक कैदी की मौत हो गई और अर्द्धसैनिक फ्रंटियर कोर के तीन जवान और एक जेल कर्मचारी घायल हो गया। 

 

यबह भी पढ़ेें-- बर्थडे पार्टी में मार दी गोली, कौन थीं पाकिस्तान की सना यूसुफ?

कैदियों को पकड़ने की कोशिश जारी

जेल अधीक्षक अरशद शाह ने बताया की अफरा-तफरी के बीच 216 कैदी भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए अभियान चलाया जिसमें कई कैदी पकड़े भी गए। जेल अधिकारियों के अनुसार, 80 से अधिक कैदियों को फिर से पकड़ लिया गया है। अरशद शाह ने कहा कि 135 से ज्यादा कैदी अब भी फरार हैं और अभी तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने फरार कैदियों को पकड़ने के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया है।

क्या बोले मंत्री?

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गृह मंत्री जिया-उल-हसन लंजर ने इस घटना को हाल के वर्षों में जेल तोड़कर कैदियों के भागने की सबसे गंभीर घटना करार दिया है। मंत्री ने कहा कि सभी फरार कैदियों की पहचान कर ली गई है तथा उनके आवास और आस-पास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की जाएगी।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

इस घटना की वीडियो सोशम मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में कैदियों को सड़कों से भागते हुए दिखाया गया है। एक वीडियो में दो कैदियों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे कई सालों से जेल में बंद थे और अब आजाद हैं। पुलिस, रेंजर्स और फ्रंटियर कॉर्प्स ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें- संसद में अपना ही न्यूड फोटो लेकर क्यों आईं न्यूजीलैंड की MP? वजह जानिए

भूकंप की चेतावनी के कारण हुई घटना

 कराची की मलीर जेल के अधिकारियों के हवाले से खबर में कहा गया है कि घटना के समय मलीर जेल में 6 हजार से ज्यादा कैदी थे। इन कैदियों में अधिकतर नशीली दवाओं से संबंधित मामलों में जेल में बंद थे। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) के भूकंप निगरानी केंद्र ने भूकंप की चेतावनी जारी की थी। इस चेतावनी के बाद ही जेल प्रशासन ने कैदियों की सुरक्षा के लिए उन्हें बाहर निकाला था। कराची में पिछले 24 घंटों में कई भूकंप के झटके लग चुके थे। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग अनुसार, कराची में रविवार से 16 बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

मंत्री ने क्या अपील की?

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कैदियों से टेलीविजन पर अपील कर कहा की सभी भागे हुए कैदी वापस जेल आ जाएं। उन्होंने कहा, 'वह अब तक सिर्फ छोटे-मोटे मामलों में जेल में बंद थे।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर सभी फरार कैदी वापस नहीं आए तो जेल से भागने के जुर्म में इन पर आतंकवाद की धाराओं में केस किया जाएगा।' पाकिस्तान में  इससे पहले भी कोर्ट ट्रांसफर के दौरान भागने की घटनाएं हुई हैं लेकिन जेल की दीवारों के अंदर से सामूहिक तौर पर भागने की यह घटना बहुत ही दुर्लभ है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap