logo

ट्रेंडिंग:

यूक्रेन: श्रद्धांजलि दे रहे थे लोग, रूस ने बम गिरा दिया, 30 की मौत

युद्धविराम की कोशिशों के बीच रूस ने दोबारा यूक्रेन के बड़े शहर सूमी के रिहायशी इलाके पर हवाई हमला किया है। हमले में 30 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है।

Russia attack Ukraine city Sumy

यूक्रेन के सूमी शहर पर रूस का अटैक; Photo Credit: Defense of Ukraine/X handle

रूस के लागतार हमले से यूक्रेन में तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। युद्धविराम की खबरों के बीच रूस की सेना का यूक्रेन पर हमला जारी है। रूस ने लगातार दूसरे दिन यूक्रेन के बड़े शहर सूमी को निशाना बनाया है। रूस ने उस समय यूक्रेन पर हमला किया जब एक दिन पहले हमले में मारे गए लोगों को स्थानीय लोग श्रद्धांजलि दे रहे थे। यूक्रेन सरकार ने इस हमले को अमानवीय और क्रुर करार दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए रूस पर हैवानियत का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के इस हमले से सूमी में लगभग 30 लोगों की मौत हो गई है।


रविवार को हुए हमले से यूक्रेन का शहर सूमी दहल गया। हालांकि, रविवार को हु्ए इस ताजे हमले पर रूस से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। युद्धविराम की सुस्त कोशिशों के बीच रूस की सेना का हवाई हमला लगातार यूक्रेन पर जारी है। हमले के बाद शहरवासी ताबाही से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- मेहुल चोकसी-नीरव मोदी ने कैसे किया था 13,500 करोड़ का घोटाला? समझिए

क्या है पूरा मामला

रूस की सेना ने सोमवार को यूक्रेन के बड़े शहरों में शुमार 'सूमी' को अपना निशाना बनाया था। रूस की सेना ने सोमवार को सूमी पर हवाई हमले किए थे, जिससे पूरा शहर दहल गया था। उस हमले में लगभग 30 लोगों की जान भी चली गई थी, वहीं, दर्जनों लोग घायल हो गए थे। सोमवार को हुए हमले में जिन स्थानीय लोगों की जान गई थी, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सूमी शहर के लोग रविवार 'पाम संडे' के मौके पर चर्च में इकट्ठा हुए थे। उसी बीच रूस की सेना ने दोबार हवाई हमला शुरू कर दिया। यह इस साल का सूमी का सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। हालांकि, इस हमले में हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन घटनास्थल पर  मच गई थी।  

 

 

 यह भी पढ़ें- मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद क्यों चर्चा में हैं बारबरा जकारिका?

यूक्रेन ने की निंदा

यूक्रेन के सूमी प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है, घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यूक्रेन सरकार ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'जानबूझकर किया गया क्रुर और अमानवीय' हमला करार दिया है। जेलेंस्की ने इस हमले की निंदा करते हुए रूस पर हैवानियत करने का आरोप लगाया है। इस ताजा हमले पर अब तक रूस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। वहीं, यूक्रेन के रक्षामंत्रालय ने रूस पर नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap