logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमेरिका में गुरप्रीत ने लहराई गंडासी, पुलिस ने गोली मार दी

सड़क के बीचोबीच गंडासी लहराने वाले एक युवक को पुलिस ने गोली मार दी। मामला अमेरिका के लॉस एंजिल्स का है। अब पुलिस फायरिंग मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

los angeles news.

सड़क पर गंडासी लहराता युवक। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर से मुठभेड़ का खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां सड़क के बीचोबीच गंडासी लहराने वाले शख्स को पुलिस ने गोली मार दी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन जान नहीं बची। बॉडीकैम में रिकॉर्ड इस वीडियो को अब लॉस एंजिल्स पुलिस ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 13 जुलाई की है। पुलिस फायरिंग में शामिल अधिकारियों की पहचान सेंट्रल एरिया पुलिस ऑफिसर II माइकल ओरोज्को और नेस्टर एस्पिनोजा बोजोर्केज के तौर पर हुई है। 


एबीसी आईविटनेस न्यूज के मुताबिक 13 जुलाई को किसी शख्स ने 911 पर कॉल करके सूचना दी कि एक व्यक्ति लॉस एंजिल्स शहर के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना के पास गंडासी लहरा रहा है। कॉल करने वाले ने बताया कि शख्स ने चौराहे के बीच अपनी कार रोकी और बाहर निकला। इसके बाद गंडासी लहराने लगा। आरोपी युवक की पहचान 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई। पुलिस अधिकारियों पर हमले की कोशिश के दौरान गुरप्रीत फायरिंग का निशाना बना। 

 

 

यह भी पढ़ें: कुछ होता है तो मैं राष्ट्रपति का पद संभालने को तैयार हूं: जेडी वैंस

घटना पर क्या बोली लॉस एंजिल्स पुलिस?

पूरी घटना पर लॉस एंजिल्स पुलिस का कहना है कि गुरप्रीत सिंह से कई बार हथियार फेंकने का कहा गया था। मगर उसने ऐसा नहीं किया। इसके बाद वह अपनी कार में गया और पानी की बोतल निकाल कर पुलिस अधिकारियों पर फेंक दी। बाद में वह अपनी कार में बैठकर भागने लगा। इस दौरान उसने अपनी कार की खिड़की से गंडासी लहराने लगा।

 

यह भी पढ़ें: 'बाढ़ के साथ भारत से लाशें भी आ रहीं', ख्वाजा आसिफ का बेतुका दावा


पुलिस टीम ने जब उसका पीछा किया तो आरोपी बेतरतीब तरीके से गाड़ी चलाई। बाद में एक अधिकारी की कार को टक्कर भी मारी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गुरप्रीत सिंह ने फिगेरोआ और 12वीं स्ट्रीट के पास अपनी कार रोकी। उससे निकलते ही उसने गंडासी से अधिकारियों पर हमले की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस फायरिंग में उसे गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस फायरिंग की जांच शुरू कर दी गई है। घटना स्थल से दो फुट लंबी गंडासी मिली है।

 

 


और पढ़ें