logo

ट्रेंडिंग:

फ्रांस में जश्न के दौरान हिंसक झड़प में 2 की मौत, 500 गिरफ्तार

चैंपियंस लीग में पेरिस सेंट-जर्मन की पहली जीत के बाद जश्न मनाया जा रहा था लेकिन इस जश्न ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

France news

पेरिस में हिंसक झड़प। Photo Credit- Social Media

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दो लोगों की मौत और 500 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह हिंसा पेरिस सेंट-जर्मन के पहले चैंपियंस लीग के बाद हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंगों में मरने वालों में एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल है।

 

फ्रांस24 की खबर के मुताबिक, झड़पों के बाद पुलिस ने पेरिस से लगभग 500 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने पेरिस के अलावा पूरे फ्रांस से कुल 559 लोगों को गिरफ्तार किया है। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि फ्रांस भर में 559 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि राजधानी पेरिस में 491 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ को क्यों याद आया भीख का कटोरा?

 

जश्न के दौरान हुई झड़प

 

दरअसल, चैंपियंस लीग में पेरिस सेंट-जर्मन की पहली जीत के बाद जश्न मनाया जा रहा था लेकिन इस जश्न ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इन झड़पों में पेरिस में स्कूटर चला रहे एक शख्स की मौत हो गई। इस बीच, फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी शहर डैक्स में फ्रांस की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक सभा के दौरान एक 17 साल के किशोर को चाकू मार दिया गया। पुलिस के मुताबिक, किशोर को मारने वाला को चाकू मारने के बाद अपराधी वहां से भाग गया।

 

हिंसा फैलाने की फिराक में थे पेरिस

 

चैंपियंस लीग में अपनी पहली जीत के बाद पेरिस सेंट-जर्मन की टीम रविवार को चैंप्स-एलिसीस पर विजय परेड आयोजित करने वाली थी। पुलिस के अनुसार, 'शैंपस-एलिसीज़ पर उपद्रवी हिंसा फैलाने की फिराक में थे और बार-बार पुलिस के संपर्क में आकर बड़े-बड़े पटाखे और अन्य जानलेवा वस्तुएं फेंक रहे थे।'

 

यह भी पढ़ें: 'शेख हसीना ने दिए थे नरसंहार के आदेश', मुकदमा शुरू, कोर्ट में क्या हुआ

 

पेरिस सेंट-जर्मन की जीत के बाद हो रहे जश्न में कई अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय समाचारों के मुताबिक, पेरिस सेंट-जर्मेन की जीत का जश्न मना रहे प्रशंसकों पर एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, बाद में ड्राइवर ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। 

Related Topic:#World news

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap