logo

ट्रेंडिंग:

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद क्यों चर्चा में हैं बारबरा जकारिका?

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद बारबरा जकारिका का नाम सुर्खियों में है। जानें कौन हैं बारबरा जकारिका और मेहुल चोकसी से कैसे जुड़ा नाम?

Mehul Chaoski

मेहुल चोकसी । Photo Credit: PTI

पंजाब नेशनल बैंक के लगभग 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी एक बार फिर बार फिर चर्चा में है। भारतीय एजेंसियां बेल्जियम  के साथ मिलकर मेहुल चोकसी  की गिरफ्तारी की लगातार कोशिश कर रही थीं। भारतीय एजेंसियों ने सारे जरूरी डेटा बेल्जियम के साथ शेयर किए और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स भी उपलब्ध कराए ताकि उसे को अरेस्ट किया जा सके। मेहुल चोकसी को शनिवार को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया। 

 

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद उससे जुड़ा एक नाम फिर से चर्चा में आ गया है। यह नाम है बारबरा जकारिका का। बारबरा जकारिका वह महिला हैं जिस पर मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति ने 2021 में मेहुल चोकसी को किडनैप करने का आरोप लगाया था। 
 
कौन हैं मेहुल चोकसी?


मेहुल चोकसी हीरे का कारोबार करने वाली कंपनी गीतांजली समूह के मालिक हैं। उनका नाम पहली बार 2018 में सामने आया, जब कोर्ट ने चोकसी और उनके भांजे नीरव मोदी और नीशल मोदी के खिलाफ एक गैर-जमानती वॉरंट जारी किया। मेहुल चोकसी पर आरोप है कि उन्होंने और उनके भतीजे नीरव ने पंजाब नेशनल बैंक के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर बैंक के करीब 13,500 करोड़ रुपये का लोन चुकता नहीं किया। यह बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला कहा जाता है। आरोप है कि इन लोगों ने अधिकारियों की मदद से फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स के जरिए बैंक से कर्ज लिया और इसे विदेशों में ट्रांसफर किया। 


बारबरा जकारिका क्यों है चर्चा में?

जब 2018 में यह घोटाला सामने आया तो मेहुल चोकसी भारत से फरार हो गया। भारत से वह एंटीगुआ पहुंचा जहां उसने निवेश के जरिए नागरिकता ली थी। इसके बाद मई 2021 में वह डोमिनिका में पकड़ा गया। यहां उसने आरोप लगाया कि भारतीय एजेंटों ने उसे किडनैप किया और डोमिनिका लेकर आए। मेहुल चोकसी ने दावा किया कि उसके साथ मारपीट की गई है और नाव में बिठाकर ले जाया गया।

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 11 मिनट के लिए स्पेस क्यों जा रहीं कैटी पेरी समेत 6 महिलाएं?

 

इस कथित अपहरण कांड में एक महिला का नाम सामने आया। यह महिला हंगरी की नागरिक बतायी जा रही है जिसका नाम बारबरा जकारिका था। मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति ने आरोप लगाया कि बारबरा जकारिका उन्हें एक डिनर पर मिली थी जहां उनकी दोस्ती हुई। यह एक सोची-समझी हनीट्रैप साजिश थी जिसमें मेहुल चोकसी को फंसाया गया है।

 

हालांकि, बारबरा जकारिका ने इन सभी आरोपों को गलत बताया। बारबरा जकारिका ने कहा, 'मेहुल चोकसी खुद मुझसे बात करने आया था और उसने मुझसे मेरा नंबर मांगा था।' बारबरा जकारिका ने मेहुल चोकसी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'उसने खुद दोस्ती की और अपनी पहचान छुपाई। मेहुल चोकसी ने मुझे अपना नाम राज बताया था।' 

 

इस केस में आगे क्या होगा?
मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी भारत के सहयोग से बेल्जियम के अधिकारियों ने की है। भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम से अनुरोध किया। मेहुल चोकसी के वकीलों ने बताया कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वह कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाएगा। हालांकि, मेहुल चोकसी पहले भी फेक मेडिकल सर्टिफिकेट दे चुका है जिसकी जानकारी कोर्ट को है। भारत चोकसी  के प्रत्यर्पण के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

Related Topic:#Mehul Choksi

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap