विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री की वर्स्टाइल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके फैशन स्टेटमेंट पर फैंस की निगाहें रहती है। वह अक्सर कंफर्टेबल और कूल लुक में नजर आती हैं। वह स्टाइलिश लुक के साथ- साथ अपने मिनमल मेकअप लुक को लेकर भी चर्चा में रहती है। उनकी सादगी फैंस का दिल जीत लेती है।
अनुष्का को हाल ही में अपने पति विराट कोहली के साथ मुंबई के अलीबाग गेटवे पर स्पॉट हुई थीं। उन्होंने आउटिंग के लिए ब्लैक टीशर्ट और लेपर्ड प्रिंट बॉटम्स पहने देखा गया था। उनका कैजुअल लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था। इस बात की झलक उनके इंस्टाग्राम की तस्वीरों पर भी देखने को मिलेगी। वह अपने इंस्टाग्राम पर भी टी शर्ट और स्टाइलिश बॉटम्स में दिखाई देती है।
ये भी पढ़ें- 'छावा' के कॉस्टयूम पर दिया गया खास ध्यान, रश्मिका ने पहनी पैठणी साड़ी
स्टाइलिश लुक में दिखती हैं अनुष्का
को-आर्ड सेट बना फैशन स्टेटमेंट
अनुष्का ने कान फिल्म फेस्टिवल में स्टाइलिश गाउन पहना था। उन्होंने अपने लुक को स्लीक बन के साथ कंप्लीट किया था। इसके अलावा वह को ऑर्ड सेट आउटफिट में अक्सर दिखाई देती हैं। वह अपने आउटफिट के साथ बोल्ड मेकअप में बहुत कम दिखाई देती है।
वह अक्सर नेचुरल लुक में ही दिखाई देती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। हालांकि अभी अनुष्का पब्लिक इवेंट्स से दूर रहती हैं। वह इस समय अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय की देखभाल में लगी है।
ये भी पढ़ें- विक्की की 'छावा' ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़
फैंस उनके वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का पर्दे पर फिल्म चकदा एक्सप्रेस से वापसी करेंगी। इस फिल्म में वह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी। उनकी इस फिल्म का फैंस को बसेब्री से इंतजार है।