बॉबी देओल की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'आश्रम 3' स्ट्रीम हो गई है। सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। इस सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला का निगेटिव कैरेक्टर प्ले किया है। इस सीरीज से उनके काम को ट्रैक पर ला दिया था। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'एनिमल' अभिनेता ने बताया कि उन्हें 'आश्रम 3' के रिलीज के समय में वर्टिगो अटैक आता था।
अपने इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि आश्रम के रिलीज के समय में बहुत नवर्स था जिस कारण मुझे वर्टिगो अटैक आता था क्योंकि मुझे पहले से भी वर्टिगो की समस्या थी। उस समय ये समस्या और ज्यादा बढ़ गई क्योंकि मैं डरा था कि लोग मुझे निगेटिव कैरेक्टर में देखकर कैसा रिएक्टर करेंगे। आइए जानते हैं कि क्या होता है वर्टिगो। इसके क्या लक्षण।
ये भी पढ़ें-महामारी बन रहा है मोटापा, 2050 तक तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा भारत
क्या होता है वर्टिगो
वर्टिगो एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज को अचानक से चक्कर आने लगता है और बॉडी अपना बैलेंस खो देती है। वर्टिगो के अटैक में मिनटों के लिए सिर घूमता है। इस दौरान लगता है कि आप हिल रहे हैं या आपका परिवेश घूम रहा है। वर्टिगो और चक्कर आने में अंतर होता है।
कितने तरह का वर्टिगो होता है
पेरिफेरल वर्टिगो- ये समस्या आंतरिक कान या दिमाग में वेस्टिबुलर नर्वस की वजह से होती है। ये सिस्टम बॉडी में बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। पेरिफेरल वर्टिगो paroxysmal positional vertigo की वजह से होता है। ये एक तरह का इनर ईयर डिसऑर्डर होता है।
सेंट्रल वर्टिगो- स्ट्रोक या संक्रमण की वजह से दिमाग में समस्या उत्पन्न होने से सेंट्रल वर्टिगो होता है। इसमें गंभीर लक्षण देखने को मिलते हैं जैसे चलने में समस्या होना।
ये भी पढ़ें- क्या रोजाना शंख बजाने की आदत सेहत के लिए है फायदेमंद? जानिए
वर्टिगो के लक्षण
मतली और उल्टी
संतुलन की समस्या
सिरदर्द
मोशन सिकनेस
कान में भरा हुआ महसूस होना
वर्टिगो अटैक
वर्टिगो की वजह से शरीर में सरसराहट महसूस होती है। आपको वर्टिगो का सिंगल और कई अटैक आ सकते हैं। एक वर्टिगो अटैक कुछ सेंकेड से लेकर घंटों तक रह सकता है लेकिन बार-बार बॉडी का बैलेंस खो देना ज्यादा समय तक रहता था। इस बीमारी का इलाज दवा और एक्सरसाइज के साथ किया जाता है।
Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।