logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से हो सकती हैं ये बीमारियां?

प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। कई रिसर्चर्स में इस बात का जिक्र किया है। आइए जानते हैं कैसे ये हमारे सेहत पर असर डालता है।

plastic Bottle

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हम सभी अपने घर के किचन में प्लास्टिक की बोतलें और खाने पीने के डिब्बे का इस्तेमाल हैं। क्या आप जानते हैं ये प्लास्टिक आपके सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इन प्लास्टिक की चीजों को बनाने में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल होता है जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में हम सभी अपने स्कूल और दफ्तर में पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग अपने फ्रिज में प्लास्टिक की बोतल में पानी रखते हैं। आइए जानते हैं ये प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना सेहत के लिए कितना खतरनाक होता है।

 

पलास्टिक की बोतलों में पानी पीना कितना सही है। इसको लेकर कई रिसर्चर्स हुई है। इन रिसर्च में प्लास्टिक को शरीर के लिए हानिकारक बताया गया है। ये आपके इम्यून सिस्टम, रेस्पिरेटरी सिस्टम समेत शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचाता है।

 

ये भी पढ़ें- विटामिन बी12 की कमी से हो सकती हैं बीमारियां, इग्नोर ना करें ये लक्षण

 

प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक

 

साल 2024 में एक स्टडी हुई थी जिसमें कहा गया था कि प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीने से शरीर में माइक्रोप्लास्टिक जमा हो रहे हैं। Proceeding Of National Academy Of Science (PNAS) जर्नल में पब्लिश हई स्टडी में बताया गया था कि एक लीटर में औसतन 2,40,000 प्लास्टिक फ्रेग्मेंट्स (प्लास्टिक के अतिसुक्ष्म कण) मौजूद होते हैं जो शरीर के ब्लड सेल्स में जाने में सक्षम होते हैं। ये ज्यादातर नैनोप्लास्टिक होते हैं। ये आपके हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। Impact Of Microplastics And Nanoplastics On Human Health में बताया गया कि नैनोप्लास्टिक शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये आपके शरीर के सेल्स और नर्वस सिस्टम को डैमेज करता है।

 

प्लास्टिक की बोतल से होती हैं ये समस्याएं

 

मॉर्केट में कई तरह की प्लास्टिक से इन बोतलों को बनाया जाता है। कुछ प्लास्टिक री यूजेबल होते हैं। कुछ सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। उन प्लास्टिक की बोतल पर लिखा होता है कि पीने के बाद क्रश करके फेंक दे। एक्सपायरी वाली प्लास्टिक की बोतल में पानी बिल्कुल ना पिएं। इन प्लास्टिक की बोतलों में बीपीए, आर्सेनिक जैसे केमिकल्स होते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। लो क्वॉलिटी के प्लास्टिक में बैक्टीरिया पनपने का खतरा ज्यादा रहता है। ये सिर्फ पानी को दूषित नहीं करता है। ये बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देता है।

 

ये भी पढ़ें- फिटनेस फ्रीक लोगों की पहली पसंद बना माचा टी, जानें ये फायदे

 

बीपीए केमिकल का रिसाव- प्लास्टिक की बोतल में पानी रखने से बीपीए जैसे हानिकारक रसायन पानी में घुल जाते है जिसकी वजह से पेट से जुड़ी बीमारियोंं का खतरा बढ़ जाता है। कुछ प्लास्टिक में BPA (Biphenyl A) नाम का केमिकल होता है जो गर्म पानी के कॉन्टेक्ट में आने से पानी में घुल जाता है। इस वजह से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती है।

 

कैंसर का खतरा- कुछ स्टडी में ऐसे दावा किया किया गया है कि प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि इस बात पर अभी और रिसर्च करने की जरूरत है।

 

पर्यावरण के लिए है नुकसानदायक- प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है क्योंकि ये आसानी से बायोडिग्रेडेबल नहीं होता है। इस वजह से प्रदूषण होता है। इस वजह से सरकार भी लगातार लोगों से अपील करती है कि प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें।

 

प्लास्टिक की बोतलों की जगह इनका करें इस्तेमाल


ग्लास कंटेनर्स- ग्लास की बोतल में पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। आप इसे आसानी से इन बोतलों को इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

स्टेनलेस स्टील की बोतल- स्टेनलेस स्टील नॉन रिएक्टिव होता है। इसका मतलब है कि इसमें मौजूद चीजें रिएक्ट नहीं करती है। ये इस्तेमाल करने में हल्के होते है। आप इसका इस्तेमाल लंबे समय तक कर सकते हैं।

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

 

 

 

Related Topic:

और पढ़ें