हर महिला मां बनना चाहती है लेकिन कई बार करियर की दौड़, परिवार की जिम्मेदारियों और मेडिकल कारणों से उनका यह सपना पूरा नहीं होता है। ऐसे में एग फ्रीजिंग उन महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प है जो कंसीव नहीं कर सकती हैं। एग फ्रीजिंग में महिलाएं अपने एग्स को सुरक्षित रख सकती है और भविष्य में जब चाहे मां बन सकती हैं। एग फ्रीजिंग पिछले कुछ समय में काफी पॉपुलर हुआ है।
आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने पोडकॉस्ट 'ऑल अबाउट हर' में बताया कि जब वह 35 साल की थी तब अपने एग्स फ्रीज करवाने के लिए डॉक्टर के पास गई थीं। तब उनके डॉक्टर ने कहा था कि वह इसके लिए बूढ़ी हो चुकी हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अपने डॉक्टर से कहा कि सभी लोग कहते हैं कि मैं बहुत जवान दिखती हूं। उन्होंने जवाब दिया कि तुम्हारी ओवरी तुम्हारा चेहरा नहीं देख सकती है। ये बात मेरे दिमाग में लंबे समय तक रही थी।' ऐसे में सवाल उठता है कि एग फ्रीज करवाने की सही उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें- रात को ओट्स भिगोकर खाने की गलती न करें, हो सकती है पेट संबंधी समस्याएं
किस उम्र तक एग फ्रीज करवा लेना चाहिए?
भारत समेत पूरी दुनिया में महिलाओं में फर्टिलिटी रेट पहले से कम हुआ है। 30 से 35 साल के बाद महिलाओं में अंडाणु (एग्स) की गुणवत्ता तेजी से गिरती हैं जिस कारण गर्भधारण करने का अवसर कम हो जाता है। इस वजह से महिलाएं लैब में अंडों को फ्रीज करवा रही हैं ताकि बाद में बच्चे की प्लानिंग अपने हिसाब से कर सकें। 35 साल के बाद गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जितना जल्दी हो सके उतना बेहतर होता है।
फर्टिलिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक महिलाओं को 25 से 30 साल के बीच में एग फ्रीज करवा लेना चाहिए। इस उम्र में एग्स की क्वॉलिटी अच्छी रहती है और गर्भधारण करने का चांस भी ज्यादा रहता है।
यह भी पढ़ें- क्या होता है स्टेज 4 आलिगोमेटास्टेटिक कैंसर? जिसेस जूझ रही हैं तनिष्ठा
दरअसल महिलाओं में एग्स की संख्या पहले से निश्चित होते हैं जो जन्म के समय सबसे ज्यादा होते हैं लेकिन जैसे जैसे उम्र बढ़ने लगती है। इनकी संख्या और क्वॉलिटी खराब होने लगती है। उदाहरण के लिए 30 के बाद एग्स की संख्या एकदम से गिरती है और 40 पहुंचते पहुंचते 90 % तक कम हो जाते हैं। इन सभी कारणों से एग्स जल्दी फ्रीज करवाना चाहिए।
कितना आता है एग फ्रीजिंग का खर्च?
एग फ्रीजिंग का शुरुआती खर्च 1 से 3 लाख हो सकता है। इसके बाद 10,000 से 30,000 तक हर साल करीब रिन्यूअल चार्ज होता है। यह एक विकल्प है जिसके जरिए महिलाएं अपनी हिसाब से मां बन सकती हैं। हालांकि यह कोई गारंटी नहीं है कि एग फ्रीज करवाने के बाद बच्चे का जन्म जरूर होगा इसलिए महिलाओं को अपनी बॉयोलॉजिकल क्लॉक को जरूर समझना चाहिए।
Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।