logo

ट्रेंडिंग:

झुर्रियां और पफीनेस को दूर करने के लिए करें ये फेस योग

फेस योग का ट्रेंड पिछले कुछ समय में काफी पॉपुलर हुआ है। इस आप चेहरे की एक्सरसाइज भी कह सकते हैं। आइए फेस योग के फायदे के बारे में जानते हैं।

face yoga benefits

फेस योग (Photo Credit: Freepik)

फिट रहने के लिए हम विभिन्न प्रकार के योग करते हैं। योग करने से सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा योग एजिंग की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। त्वचा  को खूबसूरत और यंग रखना चाहते हैं तो फेस योग करें। इस योग को करने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती है। साथ ही चेहरे में कसाव बना रहता है।

 

हमारे शरीर की तरह चेहरे में भी मांसपेशियां में होती है। नियमित रूप से फेस योग करने से त्वचा टोन होती है। फेस योग में आंख, होंठ, चीक्स और नेक की विभिन्न एक्सरसाइज शामिल होती हैं जिसे आपको हल्के हाथों से करना होता है। फेस योगा को चेहरे की एक्सरसाइज भी कहते हैं। आइए जानते हैं कैसे करते हैं फेस योग?

 

ये भी पढ़ें- मोटा अनाज खाओगे तो पतले होगे, ऐसा क्यों बोलते हैं डॉक्टर?

कितने  तरह का होता है फेस योग

फोरहेड योग- फोरहेड योग माथे की झुर्रियों को कम करता है और तनाव को दूर करता है। इसके लिए आंखें चोड़ी करके ऊपर देखना है। इसके बाद उंगलियों से हल्का हल्का दवाब देकर माथे की त्वचा को ऊपर उठाएं।

 

आंखों का योग - आंखों के नीचे काले घेरे, फाइन लाइंस और थकान को कम करने के लिए रोजाना आई योग करें।

आंखों को हल्का बंद कर धीरे धीरे खोलना। इसके अलावा आंखों को   क्लॉकवाइज और एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं।

 

लिप योग - होंठों को आगे की और खींचकर पाउट बनाना है। 10 सेकंड के लिए रूकें और फिर रिलेक्स करें।

 

जॉ लाइन - अपने होंठों तो कसकर बंद करें और मुंह को मछली की तरह बनाएं। इसके अलावा अपने होंठों को ऊपर की और खींचे और 10 सेकंड तक रूकें और फिर रिलेक्स करें। इस एक्सरसाइज को करीब 10 बार दोहराएं।

 

नेक योग- अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं और अपनी ठोढ़ी को ऊपर की और उठाएं। इस पोज में 10 सेकंड तक रहे और फिर आराम करें। इस एक्सरसाइज को करीब 10 बार कराएं।

 

फुल फेस योग-  इस योग को करने के लिए मुंह में बलून की तरह हवा भरें। 
दोनों अंगूठे की मदद से नाक बंद करें और चेहरे को झुकते हुए चिन को गर्दन तक छूएं। इसके बाद 10 सेकंड तक उसी मुद्रा में रहें। इस योग एक्सरसाइज को करीब 10 बार दोहराएं।

 

ये भी पढ़ें- ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी: सेहत के लिए कौन सी है ज्यादा फायदमेंद?

फेस योग के फायदे

  • फेस योग करने से चेहरे की सूजन कम करने में मदद मिलती है।
  • यह आपके चेहरे की त्वचा को टाइट और टोन बनाता है
  • ग्लोइंग लुक- रोजाना फेस योग करने से चेहरे पर ग्लो आता है।
  • ब्लक सर्कुलेशन बढ़ता है- रोजाना फेस योगा करने से त्वचा के चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
  • तनाव कम होता- फेस योग आपके स्ट्रेस को भी दूर करने में मदद करता है।
  • फेस योग त्वचा को खूबसूरत और जवां बनाए रखने का नेचुरल तरीका है। 
Related Topic:#Yoga#Yoga Diwas

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap