भागदौड़ वाली जिंदगी में हम लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते हैं। बेवक्त खाना-पीना, कम नींद लेना और टेंशन की वजह से हमारा शरीर धीरे-धीरे बीमारियों का घर बनता जा रहा है। तनाव की वजह से हमें नींद नहीं आती हैं जिस वजह से स्लीपिंग डिसऑर्डर बढ़ गए है। डॉक्टर्स का कहना है कि हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए 8 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
क्या आप जानते हैं पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से दिल पर प्रभाव पड़ता है। इस बात की पुष्टि कई रिसर्च में की गई है। Uppsala Universty में हुई स्टडी में बताया गया था कि अगर आप तीन घंटे से कम सोते हैं या रोजाना कम नींद लेते हैं तो खून में ऐसे प्रोटीन बढ़ते हैं जो सूजन और दिल की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- देश में 1000 से ज्यादा कोविड केस, दिल्ली से केरल तक अलर्ट, अब आगे क्या
कम नींद लेने से हृदय पर पड़ता है प्रभाव
साल 2019 में JACC जर्नल में पब्लिश स्टडी में बताया गया था कि नींद और हृदय के बीच में गहरा संबंध है। इस स्टडी में कहा गया कि कम नींद की वजह से दिल पर असर पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति रात में लगभग 6 से 9 घंटे की नींद लेता है तो दिल के दौरे के खतरे को कम कर सकता है।

Journal of Clincal Sleep Medicine ने साल 2018 में एक स्टडी की थी। इस स्टडी में बताया गया कि कितने घंटे सो रहे हैं और कैसी नींद ले रहे हैं, इन दोनों चीजों का आपके हृदय पर क्या प्रभाव पड़ता है। यह शोध 60,000 लोगों पर हुआ था जिसमें पाया गया कि अगर आप रोजाना 6 घंटे की कम की नींद लेते हैं तो हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- क्या आम खाने से चेहरे पर होते हैं मुंहासे? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए
ज्यादा देर तक सोना भी हृदय के लिए खतरनाक
Science Direct ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अगर सामान्य समय से ज्यादा नींद लेते हैं तो हृदय पर प्रभाव पर पड़ता है। उन्होंने अपनी स्टडी में 50 लाख लोगों का डेटा एनालसिस किया गया था जिसमें पाया गया कि अधिक सोने की वजह से हृदय संबंधी बीमारियां, स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। इस अध्ययन में यह भी देखा गया कि अगर नींद का समय सामान्य से ज्यादा हो जाए, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

इन दोनों अध्ययनों से ये समझ में आता है कि नींद की मात्रा और उसकी गुणवत्ता दोनों ही बहुत जरूरी हैं। बहुत कम या बहुत ज्यादा सोना, दोनों ही दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं।
अच्छी नींद क्यों जरूरी है
अच्छी नींद लेने के बाद दिन भर एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इससे हमारा मूड अच्छा रहता है, हमें चीजें याद रहती हैं। हमारा मेंटल हेल्थ भी अच्छा रहता है। लेकिन अगर नींद पूरी न हो या सही समय पर न हो, तो यह हमारे शरीर के काम करने के तरीके को बिगाड़ देती है। हम पूरा दिन थका हुआ महसूस करते हैं। इसका सबसे बड़ा असर हमारे दिल की सेहत पर पड़ता है।