logo

ट्रेंडिंग:

अधिक चीनी खाने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, कैसे कम करें शुगर इनटेक

चीनी का अधिक सेवन हमारे सेहत के लिए हानिकारक है। इस वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती है। आइए जानते हैं शुगर इन टेक को कैसे कम कर सकते हैं।

sugar intake effect health

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

चीनी का अधिक सेवन हर किसी के लिए हानिकारक है। इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। खासतौर से बच्चे ज्यादा चीनी वाली चीजों को खाना पसंद करते हैं। बच्चों में चीनी का अधिक सेवन कम करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी स्कूलों में शुगर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इस बोर्ड पर अधिक चीनी के सेवन के खतरे के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

 

पिछले 10 सालों में बच्चों में टाइप 2 डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़े हैं। अधिक चीनी खाने से सिर्फ डायबिटीज ही नहीं मोटापा भी बढ़ता है। चीनी आपके दांतों को भी खराब करता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुरुषों को प्रतिदिन 9 चम्मच (36 ग्राम) से ज्यादा एडेड शुगर का सवेन नहीं करना चाहिए। वहीं, महिलाओं को  25 ग्राम से कम चीनी खानी चाहिए'। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वयस्क प्रतिदिन 50 ग्राम तक चीनी खा सका है। हालांकि चीनी का सेवन जितना कम हो उतना अच्छा है। अगर आप चीनी के सेवन को कम करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें- गलत जूते पहने से पैरों की हड्डियों पर पड़ता है प्रभाव, समझिए कैसे?

 

शुगर इनटेक को कैसे कम करें

 

 

प्राकृतिक शुगर चुनें- चीनी की जगह पर आप प्राकृतिक शुगर वाली चीजों को चुनें। फलों में मौजूद शुगर शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आप मिठास के लिए गुड़, स्टेविया और शहद का सेवन कर सकते हैं।

 

पैक्जेड फूड और ड्रिंक्स से बचें- बाजार में मिलने वाले पैक्जेड फूड में आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। पैक्जेड फूड खरीदते समय नो एडेड शुगर या लो शुगर वाली चीजों को चुनें।

 

डार्क चॉकलेट खाएं-अगर आप चॉकलेट खाने के शौकीन हैं तो 70% तक डॉर्क चॉकलेट खाएं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है और चीनी भी कम होता है।

 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में कोरोना से 23 लोग संक्रमित, कितना खतरनाक है नया वैरिएंट?

 

शुगर फ्री डाइट के फायदे

  • दांतों की सेहत- हम सभी जानते हैं चीनी हमारे दांतों के लिए बहुत हानिकारक है। इससे दांतों से सड़न और मसूड़ों से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। शुगर फ्री खाने से दांत सुरक्षित रहते हैं।
  • हार्ट हेल्थ- अधिक मात्रा में चीनी खाने से बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ता है और यह आपके हृदय के लिए बहुत हानिकारक है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए चीनी का सेवन कम करना चाहिए ताकि गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल बढ़ें।
  • लिवर हेल्थ - अधिक चीनी खाने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। 

 

 

Related Topic:#Health

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap