logo

ट्रेंडिंग:

हीट स्ट्रोक से जा सकती है जान, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। हीट स्ट्रोक की वजह से जान भी जा सकती है।

ways to beat heat stroke

हीट स्ट्रोक (Photo Credit: Freepik)

इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। इस मौसम में पसीने से तरबतर होने या धूप से झुलसी त्वचा को मामूली परेशानी समझने की गलती ना करें बल्कि यह एक गंभीर खतरा है जिसमें आपकी जान भी जा सकती हैं। जब आप ज्यादा समय तक बाहर रहते हैं तो हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इससे शरीर के अंगों को भी नुकसान पहुंचता है।

 

मौलाना आजाद अस्पताल के डॉक्टर आर के कौशिक ने बताया, हीट स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है जिसमें तापमान बढ़ने की वजह शरीर गर्म हो जाता है। इससे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कोई भी पीड़ित हो सकता है। अगर सही समय पर हीट स्ट्रोक का इलाज नहीं करवाया गया तो इसकी वजह से हार्ट, किडनी, दिमाग पर भी प्रभाव पड़ता है। गंभीर मामलों में हीट स्ट्रोक की वजह से जान भी जा सकती है।

 

ये भी पढ़ें- 45 डिग्री के तापमान में बिना AC के घर को रखें ठंडा, अपनाएं ये टिप्स

क्या होता है हीट स्ट्रोक

हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान 104 डिग्री से ज्यादा हो जाता है। इसमें व्यक्ति को पसीना नहीं आता है क्योंकि शरीर से वॉटर लॉस पहले ही हो चुका होता है। व्यक्ति का शरीर तेजी से गर्म होता है जिसकी वजह से शरीर के एन्जाइम्स धीरे- धीरे काम करना बंद कर देते हैं और मेटाबॉल्जिम स्लो हो जाता है। अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार हो और प्लस रेट लो तो वह व्यक्ति हीट स्ट्रोक से पीड़ित है। 

 

हीट स्ट्रोक से बचाव

ठंडी जगह पर लें जाएं- ऐसे व्यक्ति को पहले ठंडी जगह पर ले जाएं। आप फैन, कूलर या ऐसी के पास उस व्यक्ति को लें जाएं ताकि शरीर को ठंडक मिले। 

शरीर के तापमान को कम करें- आप शरीर के तापमान को कम करने के लिए गीले कपड़े को माथे पर रखें।

बेहोश होने पर पानी पिलाने की गलती ना करें- अगर व्यक्ति बेहोश हो गया तो उसके चेहरे पर पानी के छिटे मारे। इस बात का ध्यान रखें कि अगर व्यक्ति बेहोश हो गया है तो पानी पिलाने की गलती ना करें। ऐसा करने से पानी फेफड़ों में जा सकता है।

 

अगर व्यक्ति की स्थिति गंभीर है तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास लें जाएं। अगर हीट स्ट्रोक का मामल गंभीर हो जाए तो शरीर के अंग भी काम करना बंद कर देते हैं। ऐसी स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाता है।

 

ये भी पढ़ें-  रोजाना करें ये योगासन, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान

 

  • गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होती है। आप शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी के अलावा नारियल पानी, नींबू पानी या ओआरएस (ORS) आदि का सेवन करें। पसीना निकलने की वजह से शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है।
  • अपनी डाइट में मौसमी फलों को शामिल करें।
  • तली भूनी चीजों का सेवन करने से बचें।
  • गर्मी के मौसम में कॉटन के कपड़े पहनें। दरअसल, कॉटन पसीने को सोखता है और शरीर को ठंडा रखता है। सिथेंटिक कपड़े पहनने से बचना चाहिए।  
  • धूप में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर घर से निकलना जरूरी है तो छाता लेकर जाएं।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap