गलत खान पान और स्ट्रेसफुल लाइफ का असर हमारी सेहत पर पड़ता है। हम घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते हैं जिसकी वजह से फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर कर पाते हैं। इन सभी कारणों से लोगों में मोटापे की बीमारी तेजी से बढ़ रही हैं। बढ़ हुए वजन को कम करने के लिए कुछ लोग इंटेंस वर्कआउट करते हैं। कुछ लोग वॉक पर जाना पसंद करते हैं। कई लोग वजन घटाने के लिए 10,000 कदम चलते हैं।
इन चीजों को करने से सिर्फ वजन ही नहीं घटता बल्कि हृदय की बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है। इन दिनों फिटनेस फ्रीक लोगों के बीच में जैपनीज वॉक काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या होती है जैपनीज वॉक और इसके क्या फायदे हैं।
ये भी पढ़ें- मौत के बाद हेयर ट्रांसप्लांट की चर्चा! कितनी बड़ी है इंडस्ट्री?
क्या होती है जैपनीज वॉक
जापानी वॉकिंग को इंटरवल वॉक भी कहा जाता है। इस तकनीक में व्यक्ति को पहले 3 मिनट धीमी गति से चलना होता है और फिर अगले तीन 3 मिनट तेज गति में चलना होता है। ऐसा आपको करीब 30 मिनट तक करना होता है। इस तकनीक को सालों से जापान में किया जा रहा है। इस तकनीक की मदद से आप लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को कम कर सकते हैं।
जैपनीज वॉक के जरिए मेटाबॉलिक रेट में तेजी से सुधार आता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इस तकनीक की मदद से कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है। यह सिर्फ वजन घटाने में ही नहीं ओवर हेल्थ को बेहतर करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- कैसे पता करें आपकी किडनी स्वस्थ है या नहीं? नोट कर लें हर बात
जैपनीज वॉक के फायदे
मजबूत मांसपेशियां- इस वॉक को करने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है लेकिन इससे पैर के मांसपेशियां मजबूत होते हैं।
थकान दूर होती है- रोजाना वॉकिंग एक्सरसाइज करने से आपका मूड बेहतर होता है और रोजमर्रा की थकान कम होती है।
डायबिटीज को कंट्रोल करता है- तेज और धीमी गति से चलने के वजह से शरीर की इंसुलिन सेंसटिविटी बढ़ती है जिससे ब्लड में शुगर का लेवल मेंटेन रहता है।
जैपनीज वॉकिंग करने से पहले 5 से 10 मिनट का वॉर्म आप करना चाहिए। अगर आपको सांस संबंधी समस्या है तो किसी भी तरह की वॉक को करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।