आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में हर कोई स्ट्रेस से गुजर रहा है। इसके पीछे वर्क प्रेशर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी जिम्मेदारियां है। ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है। हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे मेंटल स्ट्रेस को आसानी से दूर कर सकते हैं। रिसर्च में बताया गया कि वॉक करने से मेंटल हेल्थ अच्छी होती है। ये सिर्फ आपको फिजिकली ही नहीं इमोशनली भी बेहतर बनाने में मदद करता है। वॉक करने से आप एंजायटी और डिप्रेशन को कम कर सकते हैं।
वॉक करने के फायदे
नींद बेहतर होती है
रिफ्रेश महसूस करते हैं
स्ट्रेस कम होता है
मूड बेहतर होता है
वजन कम होता है
हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है
एनर्जी और स्टेमिना बढ़ता है।
रोजाना 20 से 30 मिनट तक चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वॉक करने से आप बेहतर महसूस करते हैं। इसी के साथ हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त नींद लें और हर चीज को लेकर अपना पॉजिटिव एटीट्यूड रखें। वॉक करने का सबसे अच्छा रूल है कि रोजाना 30 से 45 मिनट चलें। आप चाहे तो एक बार इतना चल लें या फिर 10 -10 मिनट का ब्रेक लेकर चलें। दिन में 2 से 4 किमी तक चलना चाहिए।
वॉक करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अपना गोल छोटा रखें- जब आप वॉक करना शुरू करें तो शुरुआती दिनों में लंच ब्रेक के दौरान 5 मिनट के लिए वॉक पर जाएं। ये रूटीन सेट होने के बाद काम के बाद 20 मिनट के लिए वॉक पर जाएं। डेली रूटीन में से कुछ समय के लिए वॉक पर जरूर जाएं।
वॉक को मजेदार बनाए- अगर आपको अकेले वॉक पर जाना पसंद नहीं है तो पड़ोसी या फ्रेंड को ज्वाइन करने के लिए कहे। आप खुद को मोटिवेटेड रखने के लिए हेल्थ कल्ब ज्वाइन कर सकते हैं। आप गाना सुनते हुए वॉक पर जा सकते हैं।
कंफर्टेबल कपड़े पहनें- जब आप वॉक पर जाएं तो कंफर्टेबल कपड़े और जूते पहनें। जूते कंफर्टेबल नहीं होंगे तो आप ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाएंगे और बाद में आपके पैरों में भी दर्द होगा।
वॉक मिस होने पर परेशान ना हो- कई लोग रूटीन डिस्टर्ब होने के बाद उस रूटीन को दोबारा फॉलो नहीं करते हैं। अगर आप कुछ कारणों से वॉक पर नहीं जा पाएं तो भी आपको अपना रूटीन नहीं मिस नहीं करना है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी तरह की चिकित्सकीय जानकारी या इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।