अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खान पान की आदत हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है। सीडेंटरी लाइफस्टाइल की वजह से हम कई तरह की बीमार्यों के चपेट में आ सकते हैं। अक्सर कहा जाता है कि खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए चलना चाहिए। चलने आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
ये एक फिजिकल एक्टिविटी है जिसे करने से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। इस बात की पुष्टि कई स्टडी में भी हुई है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में बताया गया कि रोजाना करीब 2,200 कदम चलने से आप हृदय संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं। इसके कई अन्य फायदे भी हैं। चलना हाई इंटेंस फिजिकल एक्टिविटी नहीं है। इसे करने के लिए आपको किसी तरह के उपकरण की जरूरत नहीं है। चलना हर उम्र के लोग के लिए फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदेह, एक्सपर्ट से समझिए
चलना से होते है फायदे
पाचन तंत्र बेहतर होता है- चलना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। ये आपके पाचन तंत्र के लिए बेहतर होता है। आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है।
शुगर लेवल को मेंटेन करता- चलने से ब्लड में शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है। 2016 की एक स्टडी में बताया गया था कि खाना खाने के बाद 10 मिनट तक चलने से टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। खाना खाने के बाद हल्की एक्ससाइज करना अच्छा होता है।
हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है- हम सभी जानते हैं कि फिजिकल एक्टिविटी करना आपके हृदय से सीधा जुड़ा हुआ है। कई स्टडी में कहा गया कि ये रोजाना एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल नियंत्रण में रहता है। हफ्ते में कम से कम 5 दिन रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
वजन घटाने में मदद करता है- एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट की मदद से आप वजन घटा सकते हैं। वजन घटाने के लिए आपको अपने कैलोरी इनटेक पर खास ध्यान देना चाहिए। हालांकि इस बात का डेटा नहीं है कि खाना खाने के बाद चलने से वजन घटाने में कितनी मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- फ्रिज में इन चीजों को रखकर खाना खतरनाक, सेहत को हो सकता है नुकसानदायक
क्या चलने से सेहत को होता है नुकसान
ज्यादातर लोगों को चलने से कोई नुकसान नहीं होता है। हालांकि कुछ लोगों को खाना खाने के बाद चलने से पेट दर्द, डायरिया और पेट फूलने की समस्या का अनुभव हुआ था। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है तो खाना खाने के 10 या 15 मिनट बाद वॉक पर जाए। किसी भी तरह का कदम उठाने से पहले अपनी डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।