logo

ट्रेंडिंग:

भारत का पहला गांव है माणा, जानें रूट क्या है, कब आना रहता है सेफ

उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा गांव पड़ता है। ये देश का पहला गांव है। आइए जानते हैं इस जगह पर घूमने के लिए कौन-कौन सी जगहें हैं।

Mana Gaon

Mana Gaon (Photo Credit:pushkardhami/Twitter

उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। यहां पर आपको देखने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएगी। पर्वतीय इलाके होने की वजह से सर्दियों के मौसम में लोग पहाड़ों को छोड़कर मैदानी इलाके में चले जाते हैं। इन जगहों पर भूस्खलन और एवलॉन्च आने का खतरा भी ज्यादा रहता है। हाल ही में चमोली के माणा में ग्लेशियर टूटने के बाद करीब 57 लोग बर्फ में दब गए थे जिनमें से 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसे में घायल लोग मजदूर बार्डर रोड्स ऑर्गनाइनजेशन से जुड़े हुए थे। अभी भी 8 लोग बर्फ में दबे हुए है। माण देश का पहला गांव है। ये एक टूरिस्ट प्लेस है।

 

माणा समुद्र तल से 32000 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। भारत चीन की सीमा से माणा गांव की दूरी 24 किलोमीटर है। ये जगह बद्रीनाथ से महज 3 किलोमीटर दूर है। बद्रीनाथ जाने वाले लोग यहां घूमने जरूर आते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, इसी जगह से पांडवों ने स्वर्ग का रास्ता तय किया था। यही से सरस्वती निकलती है।

 

ये भी पढ़ें- फास्टिंग करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद, जानें इसके पीछे का साइंस

 

कैसे पहुंचे माणा

 

माणा गांव पहुंचने के लिए आपको हरिद्वार पहुंचना होगा। हरिद्वार से जोशीमण की बस जाती है। इसके बाद आपको 20 किमो दूर गोविंद घाट के लिए पब्लिक वाहन लेने होगा और फिर गोविंद घाट से 25 किमी दूरी तय करके बद्रीनाथ पहुंच सकते हैं। बद्रीनाथ से माणा गांव की दूरी महज 4 किलोमीटर है। इस गांव में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मई से नवंबर महीने का होता है।

 

बारिश के समय में फिसलन बढ़ जाती है और सर्दी के मौसम में ये गांव बर्फ से ढक जाता है। यहां पर रहने वाले लोग मैदानी इलाकों में चले जाते हैं। इस जगह पर लोग ट्रेकिंग करने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं आप इस जगह पर क्या क्या घूम सकते हैं।

 

माणा में इन जगहों पर घूमे

 

ये भी पढ़ें- कांगो में फैली रहस्यमयी बीमारी? 50 से ज्यादा की मौत; WHO ने चेताया

 

नीलकंठ चोटी- इसे गढ़वाल की रानी के रूप में जाना जाता है। आप यहां पर ब्रह्मकमल जैसे विदेशी फूल भी देख सकेंगे। ये एडवेंचर एक्टिविटी करने वालों के लिए अच्छी जगह है।

 

तप्त कुंड- ये एक पॉपुलर डेस्टिनेशन प्लेस है। इस जगह को भगवान अग्नि का निवास स्थान माना जाता है। माना जाता है कि इस कुंड में ओषधीय गुण है। इस कुंड में नहाने से  त्वचा के कई रोगों को ठीक करने में मदद मिलती है।

 

वसुधरा वॉटरफॉल- जो भी व्यक्ति माणा गांव आता है। इस जगह पर घूमने जरूर जाता है। इसके अलावा आप व्यास गुफा,गणेश गुफा और भीम पुल जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं।

 

 

 

ये भी पढ़ें- कांगो में फैली रहस्यमयी बीमारी? 50 से ज्यादा की मौत; WHO ने चेताया

Related Topic:#Lifestyle News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap