हर साल 2 अप्रैल को नेशनल वॉकिंग डे मनाया जाता है। चलना बहुत ही प्रभावी व्यायाम है। अक्सर हम सभी ने सुना हैं कि रोजाना 30 मिनट चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे आपको हृदय समेत अन्य बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो रोजाना चलना चाहिए। ऐसा करने से आपका वजन कम रहेगा और इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। इसके अलावा चलना आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छा है। आइए जानते हैं नॉर्मल और ब्रिस्क वॉक में क्या अंतर है। दोनों में से कौन सा सेहत के लिए फायदेमंद है।
नॉर्मल वॉक - जब आप सामान्य गति से चलते हैं तो उसे नॉर्मल या कैजुअल वॉक कहते हैं। यह आपकी सेहत के लिए अच्छा है। सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी चलना आपको एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी बीमारियों से दूर रखता है। आपका मूड अच्छा रहता है।
ब्रिस्क वॉक- ब्रिस्क का मतलब तेज गति से चलना होता है। अगर आप एक मिनट में 100 कदम चलते हैं तो उसे ब्रिस्क वॉकिंग कहा जाता है। ब्रिस्क वॉकिंग को नॉर्मल वॉक से ज्यादा फायदेमंद माना गया है।
ये भी पढ़ें- एक्सरसाइज करते वक्त लगता है कि समय धीमे बीत रहा है? वजह पता चल गई
क्या कहती है स्टडी
अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की स्टडी के मुताबिक, रोजाना एक घंटे चलने से आप ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं। स्टडी में बताया गया कि जो महिलाएं हफ्ते में 7 या उससे ज्यादा घंटे तक चलती हैं तो उनमें इस बीमारी का खतरा 14 प्रतिशत तक कम हो जाता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन की स्टडी के मुताबिक, ब्रिस्क वॉकिंग टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है।
ब्रिस्क वॉकिंग के फायदे
हार्ट के लिए अच्छा है- ब्रिस्क वॉकिंग हृदय के लिए अच्छा होता है। ब्रिस्क वॉकिंग करने से हाई ब्लड प्रेशर से लेकर स्ट्रोक जैसी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
कैलोरी बर्न करता है- ब्रिस्क वॉकिंग कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करता है।
मूड को बूस्ट करता है- ब्रिस्क वॉकिंग करने से डिप्रेशन, एंग्जाइटी के लक्षण कम होते हैं और मेंटल हेल्थ को बेहतर करता है।
मांस पेशियों को मजबूत करता है- तेज गति में चलने से मांसपेशियां मजबूत बोती है। इससे आपके पैरों और हाथों के मसल्स मजबूत होते हैं।
ये भी पढ़ें- बटर, चिप्स और शराब में मौजूद ट्राइग्लिसराइड बना देगा हार्ट का मरीज
कितने तरह की होती है वॉक
- नॉर्मल वॉक- ये सबसे आसान और साधारण तरीका है। इसमें आपको आराम से चलना होता है। चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- ब्रिस्क वॉक- ब्रिस्क वॉक के दौरान तेज गति से चलना होता है। इस तरह के वॉक से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
- रेस वॉक- इसमें आपको दौड़ते हुए चलना होता है। अगर आपको किसी भी तरह की बीमारी हैं तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद इस तरह की वॉकिंग करें।
- रिवर्स वॉक-रिवर्स वॉक यानी पीछे की ओर चलना। ये एक ऐसी एक्सरसाइज है जो शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद हो सकती है।