logo

ट्रेंडिंग:

'तय कर लें कि 10% कम खाएं तेल...', Obesity पर पीएम मोदी की सलाह

मोटापे जैसी गंभीर बीमारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राय दी है। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से खास अपील की है।

obesity

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: freepik)

मोटापा एक ऐसी बीमारी जिससे हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित है। इसका मुख्य कारण खराब खानपान और सेडेंटरी लाइफस्टाइल (एक जगह पर घंटों बैठ कर काम करना) है। आज इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में भी चर्चा की। पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में कहा कि एक फिट और हेल्दी नेशन बनाने के लिए हमें ओबेसिटी से निपटना होगा। एक स्टडी के मुताबिक, हर आठ में से एक व्यक्ति ओबेसिटी से परेशान है। पिछले कुछ सालों के मुकाबले ओबेसिटी के मामले दोगुनी तेजी से बढ़े हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि मोटापे की समस्या सिर्फ युवाओं में ही नहीं बच्चों में चार गुणा बढ़ गई है। इस समस्या से बचने के लिए आप हर महीने 10 प्रतिशत कम तेल का इस्तेमाल करेंगे। अपने खान-पान में छोटे-छोटे बदलाव करके, हम हमारे भविष्य को अधिक मजबूत, स्वस्थ और रोगमुक्त बना सकते हैं। आइए जानते हैं ओबेसिटी से कैसे बच सकते हैं। 

 

ये भी पढ़ें- पैदल चलने से निखरती है आपकी सेहत, पढ़ें क्या कहती है नई स्टडी

 

क्या होती है ओबेसिटी

 

ओबेसिटी का मतलब है वह व्यक्ति जो ओवरवेट हो जिसके शरीर में बहुत ज्यादा फैट हो। ये समस्या सिर्फ भारत ही नहीं अमेरिका में भी है। आप ओबेसिटी को बॉडी मास इंडेक्स (BMI) से माप सकते हैं।

मोटापे की वजह से टाइप 2 डायबिटीज, हृदय संबंधी बीमारियां, सांस फूलने की समस्या समेत कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।  मोटापे आपको सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है।

 

मोटापे के मुख्य कारण

 

मोटापा का मुख्य कारण हाई कैलोरी फूड है जिसमें  शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटीज को बिल्कुल नहीं करना ओर सींडेटरी लाइफस्टाइल को फॉलो करना है। मोटापा बढ़ने का कारण तनाव भी हो सकता है। तनाव को कम करने के लिए कई लोग ओवर ईटिंग करते हैं।

 

ये भी पढ़ें- फ्रिज में इन चीजों को रखकर खाना खतरनाक, सेहत को हो सकता है नुकसानदायक

 

मोटापे से कैसे बचें

 

संतुलित आहार खाएं। इसके अलावा अपनी डाइट में हाई कैलोरी इनेटक वाली चीजों का सेवन ना करें।

हफ्ते में 5 दिन रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें। आप एक्सरसाइज के अलावा जॉगिंग, स्विमिंग जैसी चीजें भी कर सकते हैं।

तली-भूनी चीजों का सेवन ना करें।

खाना बनाते समय आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें।

हाई कोलेस्ट्रोल वाली चीजों का सेवन करने से बचें।

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap