हिमाचल प्रदेश को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। हिमाचल में घूमने की शुरुआत शिमला से होती है। शिमला बहुत ही खूबसूरत जगह है। सर्दी हो या गर्मी यहां पर पर्यटकों की हमेशा भीड़ रहती हैं। यहां पर प्रकृति की खूबसूरती के साथ-साथ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं। आपको यहां पर पहाड़ी कल्चर देखने को मिलेगा। इसके अलावा यहां का ट्रेडिशिनल फूड भी कमाल का है। खाने पीने के शौकीन लोगों को यहां की चीजें जरूर ट्राई करनी चाहिए। दिल्ली के ज्यादातर लोग न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए शिमला आते हैं।
जानें शिमला का इतिहास
क्या आप जानते हैं शिमला का नाम 'शामला' से लिया गया है जिसका अर्थ नीली महिला है। ये देवी काली का दूसरा नाम है। उस समय में लोग शिमला को श्यामलय के नाम से जानते थे। ये जगह कुल सात पहाड़ियों से जुड़ी हैं जिनके नाम जाखू हिल, एलिसियम हिल, बैंटनी हिल, प्रॉस्पेक्ट हिल, ऑब्जर्वेटरी हिल, इनवरम और समर हिल है। इन सब में सबसे ज्यादा जाखू पहाड़ी फेमस है। शिमला नाम अंग्रेजों के लिए मुसीबत था। उन्हें शिमला बोलने में दिक्कत होती थी इसलिए वे इसे सिमला बोलते थे।
शिमला को अंग्रेजों ने बसाया है। उन्होंने इस शहर की बनावट को अलग रूप रेखा दी। अंग्रेजों ने इसे इंग्लैंड जैसे बनाने की कोशिश की। वहां की पुरानी इमारतें आज भी उसी शैली में बनी हुई हैं। 80 के दशक के बाद भारत सरकार ने इसका नाम हिंदी के हिसाब से बदल दिया था। 1864 में शिमला को 'भारत की समर कैपिटल' कहा गया था। स्वतंत्रता के बाद इसे पंजाब की राजधानी बना गया था और बाद में इस हिमाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया। 1903 में कालका- शिमला रेल बनना शुरू हुई थी जो आज एक प्रमुख डेस्टिनेशन है।
कैसे शिमला बना पर्यटन का मुख्य केंद्र
शिमला को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। ये जगह दिल्ली-पंजाब से ज्यादा दूर नहीं है। बेहतर कनेक्टिविटी है। आपको सभी चीजें आसानी से मिल जाती है। ये जगह टूरिस्ट का फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहां पर कैम्पेनिंग, एडवेंचर एक्टिविटी से लेकर बर्फबारी तक का मजा ले सकते हैं।
शिमला में जरूर घूमने जाएं ये 7 जगहें
द रिज- शिमला में द रिज जरूर जाना चाहिए। ये मॉल रोड पर बना है। ये जगह फोटो और वीडियोग्राफी के लिए बहुत सुंदर है। यहां पर आपको अलग नजारा देखने को मिलेगा। यहां पर खरीदारी भी कर सकते हैं।
वॉयसराय लॉज- शिमला की एतिहासिक जगहों में से एक वॉयसराय लॉज है। अंग्रेजों के जमाने में ये जगह राष्ट्रपति भवन हुआ करती थी।
मॉल रोड- सभी हिल स्टेशन की तरह शिमला में भी मॉल रोड है। यहां पर शॉपिंग कर सकते हैं। इस रोड पर सैलानियों की हमेशा भीड़ रहती हैं।
कुफरी- शिमला से कुफरी महज 17 किलोमीटर दूर है। यहां आप कई तरह के एडवेंचर कर सकते हैं जिसमें घुड़सवारी, जीप सवारी जीप लाइन और सेबों के बगान घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा कुफरी पॉइंट है। आप यहां पर सर्दी के मौसम में बर्फबारी का मजा भी लें सकते हैं।
जाखू मंदिर- जाखू मंदिर शिमला से करीब दो किलोमीटर दूर है। ये बहुत ही पुराना मंदिर है जहां आप हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति देखेंगे।
नारकंडा- नारकंडा शिमला से करीब 60 किमी दूर है। ये बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आप नेचर लवर हैं और भीड़ भाड़ से दूर रहना पसंद करते हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन जगह है। आप यहां एडवेंचर और कैम्पिंग का मजा भी लें सकते हैं।
कालका शिमला टॉय ट्रेन- कालका शिमला टॉय ट्रेन का सफर तो हर किसी को करना चाहिए। ये ट्रेन आपको बेहद खूबसूरत सफर पर लेकर जाएगी। आपको इतने सुंदर नजारें दिखेंगे कि आप जीवन भर उन्हें याद रखेंगे।