logo

ट्रेंडिंग:

नॉनस्टिक कुकवेयर से रिफाइंड ऑयल तक, इन चीजों से हो सकता है कैंसर!

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जिससे हर साल लाखों लोग मरते हैं। क्या आप जानते हैं हम रोजमर्रा में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

cancer causing thing home

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

हम सभी मानते हैं कि घर सबसे सुरक्षित जगह है लेकिन आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें आपके सेहत के लिए नुकसानदायक है। इन चीजों का इस्तेमाल हम अपनी सुविधा के लिए करते हैं। हालांकि इन्हीं चीजों की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती हैं। हालांकि ये चीजें तुरंत आपके कैंसर का कारण नहीं बनती हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल का प्रयोग लंबे समय तक करते रहने सेहत के लिए हानिकारक है। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

 

नॉनस्टिक कुकवेयर- नॉनस्टिक पैन का इस्तेमाल हम सभी के घरों में होता है, लेकिन ज्यादातर में पीएफएएस (PFAS) केमिकल से कोटिंग हुई होती है जो बहेद नुकसानदायक होता है। कई स्टडी में दावा किया गया है कि पीएफएएस की वजह से किडनी और टेस्टिकुलर कैंसर होने का खतरा रहता है।

 

ये भी पढ़ें- वीगन vs मीट डाइट: 6 महीने बाद किसे ज्यादा फायदा हुआ? सब समझ लीजिए

 

प्लास्टिक के बर्तन- हम में ज्यादातर लोग प्लास्टिक के डिब्बों में खाना लेकर आते हैं। कुछ प्लास्टिक में BPA (बिसफेनॉल ए) या फेथलेट्स जैसे केमिकल होते हैं जिसकी वजह से ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। यह खतरा और अधिक तब बढ़ जाता है जब आप गर्म-गर्म खाने को प्लास्टिक के डिब्बे में डालते हैं। आप इसकी जगह ग्लास, सिरेमिक या स्टेनलेस स्टील के डिब्बों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

एल्युमिनियम फॉयल- कई लोग एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल बेकिंग और ग्रिलिंग में करते हैं। हालांकि स्टडी में कहा गया है जब भी आप एसिडिक या मसालेदार खाने को एल्युमिनियम फॉयल में पकाते हैं तो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। शरीर में एल्युमिनियम का लेवल ज्यादा होने की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। आप एल्युमिनियम फॉयल की जगह पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें- हीटवेव से बचने के लिए क्या न खाएं, एक्सपर्ट से समझिए

 

रिफाइंड ऑयल- सूरजमूखी, सोयाबिन समेत अन्य रिफाइंड ऑयल को अगर आप हाई टेंपरेचर पर गर्म करते हैं तो उसके सभी पोषक तत्व निकल जाते हैं और उसमें ट्रांस फैट या फ्री रेडिकल प्रोड्यूस होते हैं। इन चीजों की वजह से शरीर में सूजन आती है जिससे कैंसर हो सकता है। रिफाइंड ऑयल की वजह से कोलोन और ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। आप खाने में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, सरसों का तेल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

प्लास्टिक वॉटर बोतल- प्लास्टिक की वॉटर बोतल में माइक्रो प्लास्टिक और बीपीए जैसे हानिकारक केमिकल होते हैं जिसकी वजह से आपके हार्मोन पर प्रभाव पड़ता है। पानी के साथ ये केमिकल आपके शरीर के अंदर जाते हैं। आप प्लास्टिक की जगह स्टेनलेस स्टील और ग्लास वाली
बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

एयर फ्रेशनर और रूम स्प्रे

 

इन चीजों में फॉर्मेल्डिहाइड या वॉल टाइल आर्गेनिक कम्पाउंडउड होता है जो फेफड़ों के लिए नुकसानदायक होते है। अगर आप इन चीजों का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं तो कैंसर होने का खतरा रहता है। आप इसकी जगह पर इंडोर प्लांट्स, डीआईवाई स्प्रे को एसेंशियल ऑयल और पानी के साथ मिलाकर बना सकते हैं।

 

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड

 

पैकेज्ड स्नैक्स, रेडी टू ईट, चीनी वाले अनाज जिसमें कलर और एडिटिव मिलाया जाता है। इन चीजों को लंबे समय तक खाना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। ये तत्व लंबे समय तक शरीर में सूजन (क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन) को बढ़ा सकते हैं और कोलोरेक्टल (बड़ी आंत) और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा कैन में रखे गए फूड प्रोडक्ट्स, खूशबू वाली मोबत्तियां, प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड समेत कई चीजे शामिल हैं।

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

 

 

 

 

Related Topic:#Cancer#Health

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap