logo

ट्रेंडिंग:

रोजाना करें ये योगासन, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

हृदय संबंधी बीमारियों से दूर रहने के लिए रोजाना योग करें। योग करने से तनाव दूर रहता है। आइए उन योगासनों के बारे में जानते हैं जिन्हें करने से दिल स्वस्थ रहता है।

yoga asanas healthy heart

योग (Photo Credit: Freepik)

आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी की वजह से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। तनाव, हाई ब्लड प्रेशर, अनहेल्दी डाइट और फिजकल एक्टिविटी नहीं करने की वजह से हार्ट पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए योगासन जरूर करें। योग करने से सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

 

कई स्टडी में ऐसा कहा गया है कि रोजाना योग करने से तनाव कम होता है, ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसलिए हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। हम आपको कुछ योगासनों के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप दिल को स्वस्थ रख सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें- झुर्रियां और पफीनेस को दूर करने के लिए करें ये फेस योग

 

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए करें ये योगासन

ताड़ासन

 

ताड़ासन को माउंटेन पोज कहते हैं। इस आसन को करने से आपका पॉश्चर अच्छा रहता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इस आसन को करने से तनाव कम होता है और यह हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है। इस आसन को करने से बच्चों की लंबाई भी बढ़ती है। यह आसन रीढ़ की हड्डी के लिए भी अच्छा होता है।

 

कैसे करें ताड़ासन

 

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
दोनों हाथ शरीर के किनारे सीधे रखें।
गहरी सांस ले और दोनों हाथों को उठाते हुए सिर के ऊपर ले जाएं।
अब एड़ियों को धीरे धीरे ऊपर उठाएं और पैरों की उंगलियों के सहारे खड़े हो जाएं।
शरीर को ऊपर की ओर खींचते हुए उसी मुद्रा में 15 से 20 सेकंड के लिए रहें। इसके बाद रिलेक्स हो जाए। इस आसन को 10 से 15 बार दोहराएं।

 

वृक्षासन

 

वृक्षासन को ट्री पोज कहते हैं। इस आसन को करने से शरीर की मांस पेशियां मजबूत होती है।

 

कैसे करें

 

अपने पैरों को एक साथ जोड़कर खड़े हो जाएं और अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
अपना वजन अपने बाएं पैर पर डालें और अपने दाएं पैर को उठाकर बाएं जांघ पर रखें और हाथों को नमस्कार की मुद्रा में रखें।
इसी मुद्रा में खड़े होकर अपनी शरीर को बैलेंस करें। 20 से 25 सेकंड के लिए उसी मुद्रा में रहे।
इसके बाद हाथों को नीचे लाएं और दाएं पैर को जमीन पर रखें और फिर से इस प्रकिया को बाएं पैर के साथ दोहराएं।

 

ये भी पढ़ें- मोटा अनाज खाओगे तो पतले होगे, ऐसा क्यों बोलते हैं डॉक्टर?

 

चेयर पोज

 

उत्कटासन जिसे चेयर पोज भी कहा जाता है। इस आसन में आप खड़े होकर घुटनों को मोड़कर कुर्सी पर बैठने की मुद्रा आ जाए। यह आसन पैरों, जांघों और घुटनों की मांस पेशियों को मजबूत करने का काम करता है। हालांकि जिन लोगों को घुटने का दर्द, गठिया की समस्या हो उन्हें यह योग मुद्रा नहीं करनी चाहिए।

 

कोबरा पोज- कोबरा पोज को भुजंगासन कहा जाता है।

 

कैसे करें

 

सबसे पहले पेट के बल योगा मैट पर लेट जाएं।
दोनों पैरों को सीधे रखें और तलवे ऊपर की ओर ले जाएं।
हाथों को कंधों के पास जमीन पर रखें।
गहरी सांस ले और छाती को ऊपर उठाएं।
कोहनियां थोड़ी मुड़ी हुई रेखें और कंधे को पीछे की ओर खींचें।
इस स्थिति में 15 से 30 सेकंड तक रहें।
फिर धीरे धीरे वापस रिलेक्स  पोजिशन में आ जाएं।

 

 

 

 

Related Topic:#Yoga#Yoga Diwas

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap