सेडेंटरी लाइफस्टाइल की वजह से वजन तेजी से बढ़ता है। खासतौर से पेट और जांघों की चर्बी को कम करना सबसे मुश्किल होता है। यह शरीर के ऐसे हिस्से हैं जहां फैट सबसे आसानी से जमा हो जाता है। हालांकि यह जरूरी है कि आप केवल एक हिस्से की बजाय पूरे शरीर के वजन और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वजन घटाने के लिए आप एक्सरसाइज के साथ साथ योगासन भी कर सकते हैं।
पेट और जांघों की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए नियमित रूप में योग कर सकते हैं। योग के साथ सही डाइट लेना भी जरूर है। आइए इन योगासनों के बारे में जानते हैं जिससे करने से पेट की चर्बी कम होती है।
ये भी पढ़ें- कमर दर्द से हैं परेशान? ये योगासन दे सकते हैं राहत
चेयर पोज (उत्कटासन)

उत्कटासन जिसे चेयर पोज भी कहा जाता है। इस आसन में आप खड़े होकर घुटनों को मोड़कर कुर्सी पर बैठने की मुद्रा आ जाए। यह आसन पैरों, जांघों और घुटनों की मांस पेशियों को मजबूत करने का काम करता है। हालांकि जिन लोगों को घुटने का दर्द, गठिया की समस्या हो उन्हें यह योग मुद्रा नहीं करनी चाहिए।
डांस पोज (नटराजासन)

नटराजासन करने से टांगे मजबूत होती है। इसे करने से शरीर तनाव और चिंता से दूर रहता है।
सबसे पहले खड़े हो जाएं।
इसके बाद अपने शरीर के वजन को बाएं पैर पर स्थानांतरित करें और दाहिनी एड़ी को पीछे की ओर उठाएं।
अपने दाएं पैर को जितना हो सके उतना ऊपर ले जाएं।
बैलेंस बनाने के लिए अपने दाएं हाथ को आगे करें।
इस आसन को करीब 30 सेकंड से 1 मिनट तक करें।
ये भी पढ़ें- रोजाना करते हैं सूर्य नमस्कार तो नहीं पड़ेगी एक्सरसाइज करने की जरूरत
मलासन

मलासन योग में बॉडी स्ट्रेच होती, टांगे टोन होती हैं। इसे करने से पाचन बेहतर होता है और बैलेंसिंग सुधरती है।
अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलें।
धीरे धीरे घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठें।
कोशिश करें कि एड़ियां जमीन से ना उठें।
हाथों को जोड़कर नमस्कार की मुद्रा में लाएं।
पीठ सीधी रखें और गहरी सांस लें।
कोबरा पोज

कोबरा पोज को भुजंगासन कहा जाता है।
सबसे पहले पेट के बल योगा मैट पर लेट जाएं।
दोनों पैरों को सीधे रखें और तलवे ऊपर की ओर ले जाएं।
हाथों को कंधों के पास जमीन पर रखें।
गहरी सांस ले और छाती को ऊपर उठाएं।
कोहनियां थोड़ी मुड़ी हुई रेखें और कंधे को पीछे की ओर खींचें।
इस स्थिति में 15 से 30 सेकंड तक रहें।
फिर धीरे धीरे वापस रिलेक्स पोजिशन में आ जाएं।