logo

ट्रेंडिंग:

ऑफिस में घंटों बैठने से बढ़ रहा है पेट, आज से शुरू कर दें ये एक्सरसाइज

वजन घटाने के लिए डाइट के साथ एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं किन एक्सरसाइज को करने से पेट की चर्बी कम होती है।

cardio exercise weight loss

कार्डियो एक्सरसाइज (Photo Credit: Freepik)

सेडेंटरी लाइफस्टाइल और खराब खान पान का असर हमारी सेहत पर पड़ता है। बिजी लाइफस्टाइल की वजह से फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर हो गई है। इस वजह से मोटापे की समस्या आम हो गई है। हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की बीमारी से ग्रस्ति है। मोटापे की वजह से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ गया है। यही वजह है कि लोग पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए तरस रहे हैं। अगर आप भी पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं जिसकी मदद से आप वजन घटा सकते हैं। आइए इन एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं।

 

पेट की चर्बी को कम करने के लिए कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए। ये दोनों एक्सरसाइज बेहद जरूरी हैं। कार्डियो एक्सरसाइज में जॉगिग, स्विमिंग, साइकलिंग शामिल है। कार्डियो करने से फैट बर्न होता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में प्लैंक, क्रेंचज, एचआईटीटी शामिल है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

 

ये भी पढ़ें- अधिक चीनी खाने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, कैसे कम करें शुगर इनटेक

 

वजन घटाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

 

प्लैंक- पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप प्लैंक कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को आप फर्श पर लेटकर कोहनी और पंजों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं। इस एक्सरसाइज को करने कोर मसल्स मजबूत होते हैं। शुरुआत में करीब 30 से 60 सेकंड करें। धीरे धीरे आप प्लैंक करने की टाइमिंग को बढ़ाएं।

 

स्क्वाट्स- स्क्वाट्स पेट की चर्बी को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना फैलाएं। हाथों को सामने की ओर सीधा करके रखें। घुटनों को मोड़ते धीरे धीरे नीचे जाएं। इस एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रखें कि पीठ सीधी रहे और घुटने पैरों की अंगलियों से आगे ना जाएं।

 

ये भी पढ़ें- गलत जूते पहने से पैरों की हड्डियों पर पड़ता है प्रभाव, समझिए कैसे?

 

क्रंचेस - एब्स को टोन करने के लिए क्रंचेस किया जाता है। पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलें और फिर धीरे धीरे नीचे बैठें। घुटनों को 90 डिग्री तक मोड़े और फिर ऊपर आएं। इस एक्सरसाइज को 15 से 20 बार दोहराएं।

 

हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) - इस एक्सरसाइज को करने से पेट की चर्बी कम होती है। इसमें आपको पहले 30 सेकंड तक जंपिंग जैक्स करना होता है फिर 30 सेकंड तक बर्पीज और 30 सेकंड तक माउंटेन क्लाइबर्स करें। इस एक्सरसाइज को 3 से 4 बार दोहराएं।

 

एक्सरसाइज करने से पहले 10 से 15 मिनट तक स्ट्रेंचिंग और वॉर्म अप करें। एक्सरसाइज के साथ योगा और मेडिटेशन भी करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट भी लें। 

 

वजन घटाने के लिए क्या करें

  • वजन घटाना चाहते हैं तो बैलेंस डाइट लें।
  • पर्याप्त मात्रा में नींद लें।
  • शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीते रहें।

 

 

 

Related Topic:#Weight loss#Health

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap