सर्दियों का मौसम आते हैं लोगों का कपड़े पहनने का स्टाइल भी बदल जाता है। इस बदलते मौसम में ज्यादातर लोग स्टाइलिश दिखने के लिए अपने विंटर आउटफिट के साथ मफलर, स्टोल, शॉल, स्कॉर्फ पहनते हैं। इन चीजों को अपने आउटफिट के साथ जोड़कर आप स्टाइलिश और कूल दिख सकते हैं। खासतौर पर कॉलेज और ऑफिस जाने वाली लड़कियां लेयरिंग को अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाती हैं।
अगर आप भी सर्दियों में स्टाइलिश और कूल लगना चाहते हैं तो अपने आउटफिट के साथ इन चीजों को कैरी करना ना भूलें। इसी के साथ हम आपको इन चीजों में अंतर भी बता रहे हैं।
शॉल- ठंड से बचने के लिए हम सभी शॉल का उपयोग करते हैं। मार्केट में तरह- तरह के शॉल आते हैं जो आपको गर्म रखते हैं। ये देखने में भी स्टाइलिश लगते हैं। आप पश्मीना शॉल, वूलन शॉल, कश्मीरी एम्ब्रॉएडरी शॉल, नेटेड और क्रोशिया शॉल खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी मार्केट में कई तरह के ऑप्शन उपलब्ध हैं।
मफलर- सर्दियों में ज्यादातर लड़के मफलर कैरी करते हैं। इसकी चौड़ाई ज्यादा नहीं होता है। दफ्तर से लेकर पार्टी तक के मौके पर लड़के मफलर पहनते हैं। यह आपको ठंड से बचाता है। साथ ही आप स्टाइलिश भी दिखते हैं।
स्टोल- स्टोल एक लंबा स्कार्फ होता है। ये चौड़ाई में कम और लंबाई में ज्यादा होता है। ये हल्के कपड़ों से बनते हैं। आप इन्हें फॉर्मल और इनफॉर्मल कपड़ों के साथ आसानी से कैरी कर सकते हैं।
स्कार्फ- हम सभी स्कूल के समय में सर्दियों में स्कार्फ बांधकर जाते थे। ये स्कार्फ आमतौर पर ऊनी कपड़ों से बनते हैं। अब ट्रेंड थोड़ा बदल गया है लोग स्कार्फ को गले में लटका लेते हैं। ये कॉर्टन, सिल्क, शिफॉन के कपड़ों के बनते हैं। सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में इसके इस्तेमाल होता है।
रैप- रैप शरीर के ऊपरी हिस्से पर लपेटते हैं। ये कुछ हद तक शॉल और स्टोल की तरह ही दिखता है। ये अलग-अलग कपड़ों के बनते हैं। इसका इस्तेमाल सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में होता है।
दुपट्टा- दुपट्टे को लहंगे, सलवार-कुर्ता, चूड़ीदार पजामे के साथ पहना जाता है। ये चौड़ाई में कम और लंबाई में बड़ा होता है। दुपट्टा आपके लुक में चार चांद लगा देता है।
गमछा- यूपी, बिहार और हरियाणा के लड़के भीषण गर्मी में गमछे का इस्तेमाल करते हैं। गमछे को लड़के गले और सिर पर बांध सकते हैं। कुछ लोग सर्दियों में भी गमछा ओढ़कर घूमना पसंद करते हैं।